Wednesday, 11 May 2016

A-031 दुःख है तेरा 11.5.16—6.03 AM

दुःख है तेरा 11.5.16—6.03 AM

दुःख है तेरा इस कदर दूर जाने का
रहेगा इंतज़ार फिर से तुम्हें पाने का
तासीर हमारी भी कुछ इस कदर है
तुम्हें भी दुःख होगा बिछुड़ जाने का

ऐसा नहीं कि केवल हम तन्हा हुए
शाम को इंतज़ार होगा तेरे आने का
गुलाब के पटल खुशबू बिखेरते हुए
करते होंगे इंतज़ार तेरे मुस्कराने का

महकती बहकती वो सुन्दर फिजायें
बिसरें वो कैसे तेरी अनमोल अदायें
झुक के छू लेते थे जो तेरे बदन को
कैसे वो पत्ते भी तबस्सुम भूल जाएँ 

उड़ती चुनरिया या पवन का बहाव
दोनों को खलेगा कुछ तेरा अभाव
अठखेलियां करे टहनी का झुकाव
रुक रुक ढूंढेंगे वही तेरा हाव भाव

हरी भरी मखमली घास का आभास
बना देता था हर पल को बहुत खास
जहाँ घंटों बैठे लुत्फ़ उठाया करते थे
कसमें वादे कर वक्त जाया करते थे

कोई और भी है जो तन्हा हो गया
प्यार का हर लम्हा कहीं सो गया
बिसर जाएं शायद लम्हें भी कभी
वक्त भी जुदा और तन्हा हो गया

दुःख है तेरा इस कदर दूर जाने का
रहेगा इंतज़ार फिर से तुम्हें पाने का……….
रहेगा इंतज़ार फिर से तुम्हें पाने का……….


Poet: Amrit Pal Singh Gogia “Pali”

Tuesday, 10 May 2016

A-012 जब तुम आये थे 10.5.16—7.20 AM

जब तुम आये थे 10.5.16—7.20 AM

जब तुम आये थे मचलते हुए मेरी बाँहों में
कितनी ख़ुशी बिखरी थी न तेरी अदाओं में
तुम चाँद बन कर आ बैठे थे मेरे आगोश में
हम भी तुम हुए तुम तुम न रहे न रहे होश में

कितने वायदे कर डाले कितने निरभार थे
अपने संवाद बने एक दूजे के बफादार थे
कितने फूल खिले कितने खिदमतकार थे
रंगों की दुनिया और बने हम चित्रकार थे

न कोई किस्सा न कोई कहानी न मनमानी
आत्मा का समर्पण न फिसले कोई जुबानी
तुम मेरी है मैं तेरा हूँ और खुशबू थी सुहानी
वक्त भी पिघलता रहा जैसे बर्फ और पानी

निकली थी जिंदगी और थी कितनी सुहानी
कितनी कहानियाँ बनी कुछ नयी कुछ पुरानी
बुलबुलों ने जन्म लिया लगे अपनी सुनानी
बात यहीं बिगड़ी जब एक दुसरे की जानी

औरों पर इलज़ाम न लगा अच्छी बात नहीं
खुद को उसके पीछे न छुपा अच्छी बात नहीं
शर्म कर न उनको बातें सुना अच्छी बात नहीं
रिश्ते खुर्द बुर्द न कर तोड़ न अच्छी बात नहीं

रिश्तों के बीच सफर माना कि सुहाना नहीं है
तुम गिरे कि हम गिरे कोई भी अंजाना नहीं है
तुम खुद को सम्भालो मैं भी खुद को सम्भालूँ
बात छोटी सी है कुछ तुम टालो कुछ मैं टालूँ

बड़ी भीड़ से निकल कर भी तन्हा हो आये हैं
कितने मायूस हैं देखो न हम कैसे मुरझाये हैं

बन के अनजाने फिर एक दूसरे के हो जाएं
थोड़ा करीब आएं   थोड़ा और करीब आएं
रखा भी क्या है एक दूसरे के बारे जानने में
बिना जाने अगर हम एक दूसरे को हो जाएं


Poet: Amrit Pal Singh Gogia “Pali”