Friday, 27 May 2016

A-143 हर शाख के पत्ते 27.5.16—7.38 AM

हर शाख के पत्ते 27.5.16—7.38 AM

हर शाख के पत्ते मुस्करा रहे थे
लहलहाते शोर मचाते गा रहे थे
नयी ऋतु आ गयी है बता रहे थे
हर पल का नृत्य गुनगुना रहे थे

न कोई गम था कि क्या छूट गया
न कोई गम था कि क्या टूट गया
न कोई रोष था तूफ़ान के आने का
न  रोष था उनको पटक गिराने का

आज भी कुछ बृक्ष हैं जो बुझे पड़े हैं
आज भी पुरानी खलों से जुड़े पड़े हैं
आज भी सूखी टहनी पकड़ बैठे हैं
नहीं छोड़ते खाड़कू से अकड़ बैठे हैं

सालों साल लग गए संभल बैठे हैं
कुछ छूट न जाये सफल बन बैठे हैं
बोझ कन्धों पर इतना डाल लिया है
कंधे भी उनके जमीं तक झुके बैठे हैं

गर्दन भी जमीं में घुसी जा रही है
बोझिल आँखें सिकुड़ी जा रही हैं 
आस पास मेढक भी टर्राने लगे हैं
मौसम बदल गया बताने लगे हैं

नयी जिंदगी इशारे भी दिखा रही है
मुझे फिर भी समझ नहीं आ रही है
वट बृक्ष की जड़ें जितनी मौजूद हैं
पकड़ मेरी भी इतनी ही मजबूत है

कहीं न कहीं से निकल ही आती है
और फिर लोगों को यह बताती है
देखो मैं मौजूद हूँ हर हालात में हूँ
बिना मिले हुए हर मुलाकात में हूँ

सब जानते हुए कि एक जज्बात है
मुश्किल यह कि जानता हर बात है
नया करने को "पाली" छोड़ना होगा
नयी डगर को रास्ता मोड़ना होगा …..
नयी डगर को रास्ता मोड़ना होगा …..

Poet: Amrit Pal Singh Gogia “Pali”


Wednesday, 25 May 2016

A-047 क्या देखते हो-26.5.16--5.57 AM



क्या देखते हो 26.5.16-5.57 AM 

क्या देखते हो मैं वही हूँ बस!!!

नहीं है तो वो अहंकार नहीं है
कुछ साबित करने को नहीं है 

किसी से कोई तकरार नहीं है
बस अब कोई इजहार नहीं है 

न कोई गिला न कोई शिकवा
दुःख दर्द और परिवार नहीं है 

न कोई अपना न कोई पराया 
मेरा अब कोई संसार नहीं है 

रिश्ते नाते सब झूठे निकले 
इनसे कोई सरोकार नहीं है 

न कोई जद्दो न जहद है अब 
दिल भी अब बेकरार नहीं है

किसको क्या दिखाना है अब 
दिल भी अब शर्मशार नहीं है 

औरों के लिए जिये थे अबतक 
न रही अब वो रफ़्तार नहीं है 

लम्बे सफर का डर सताता था 
वो डर भी अब बरकरार नहीं है 

ले जाये वो अब उसकी डगर है 
मुझे अब कोई इन्कार नहीं है

बड़े सम्मान का भाव था मन में 
मेरा अब कोई सम्मान नहीं है

काश जी लिए होते खुद के लिए 
अब तो बिसरे अरमान भी नहीं हैं 

न कोई गम है न कोई ख़ुशी है
गरीबी अमीरी ख्याल भी नहीं है 

न कोई अच्छा है न कोई बुरा है
नहीं है अब तिरस्कार भी नहीं है 

कोई काम पूरा हुआ ही नहीं 
अब तो वो एहसास भी नहीं है 

काम करते करते खुद पूरा हुआ 
जिंदगी भी अब इख्तियार नहीं है 

है तो केवल एक चीज़ बस 
अब किसी का इंतज़ार नहीं है 

अब मिली है जो परम शांति है
जिसका कोई शिल्पकार नहीं है

क्या देखते हो मैं वही हूँ बस
जिसका कोई आधार नहीं है..... 

जिसका कोई आधार नहीं है.....

Poet; Amrit Pal Singh Gogia “Pali”

Sunday, 22 May 2016

A-073 तुम कहते हो 8.4.16—4.54 PM

A-073 तुम कहते हो 8.4.16—4.54 PM 

तुम कहते हो तुम प्यार करते हो 
इसीलिए मेरा इंतज़ार करते हो 
जब भी मैं तुम्हारे पास आती हूँ 
पता है कैसा व्यवहार करते हो 

सपनों का चीर हरन करते हो 
मुझको अपने वश में करते हो 
जो चाहते हो वही बन जाऊँ मैं 
ऐसा सौदा बार बार करते हो 

दिल के टुकड़े-टुकड़े हो जाते हैं 
तुम पूरा-पूरा अपमान करते हो 
हकूमत भी तुम्हारी ही चलती है 
कहते हो तुम सम्मान करते हो 

मेरे दर्द को समझते भी नहीं हो 
मेरे न आने पर सवाल करते हो 
कितने चेहरों संग रहते हो तुम 
जब देखो तभी बवाल करते हो 

इस ख़ौफ़ में भला मैं कैसे रहूँ 
अपने दिल की बात कैसे कहूँ 
तुमको भी समझ नहीं आता है 
इस जुदाई का ग़म मैं कैसे सहूँ 

क्यों मैं इतनी दूर निकल आई हूँ 
जवाब ख़ुद भी नहीं ढूँढ पाई हूँ 
पीछे देखकर बेचैनी होती है मुझे 
क्या बचा है, समझ नहीं पाई हूँ 

मेरा अधूरापन मुझे ही खा रहा है 
मेरा मन आज बहुत पछता रहा है 
क्यों इतना भरोसा कर लिया मैंने 
मेरा भरोसा मुझे ही सता रहा है 

आपका प्यार दो पल की घड़ी है 
आप को बस सिर्फ अपनी पड़ी है 
आप कहते हो ये प्यार की घड़ी है 
दूसरी चाहे जीवित ही मरी पड़ी है 

दूसरे को सता ख़ुद भी तो सहते हो 
क्या आप इसी को प्यार कहते हो 


Poet: Amrit Pal Singh Gogia “Pali”