Sunday, 24 July 2016

A-013 बन ठन के गोरी 23.7.16—6.42AM

बन ठन के गोरी 23.7.16—6.42AM


बन ठन के गोरी नाचे है
नयनों में कजरा बाचे है

पग पैरों घुंघरू बाजे है
अलता उसपर साजे है

ता ता ताथैया नृत्य करे है
पावन अपना कृत्य करे है

पनघट के मोहन भी बोले है
राधा के नयन क्यों डोले है

नयन तीर चले बिंदास चले 
चोली दामन संग साथ चले

कदम कदम का चुम्बन कर 
एक भात चले बहु भात चले

आड़े तिरछे देखो मढ़त है
थिर थिरक कैसे भगत है

पाँव पटक जबरन करत है
औरे के बारी नाही सहत है

अँखियाँ नचत दिल लुभावे
चेहरा चमकत होश  उड़ावे  

होंठ ससुरे चुम्बन नाहीं देवे
लाली अधर अगन भड़कावे

सुराहीदार गर्दन होए नचिया
लट झुमका नाचे हो सखिया

गर्दन सोने का हार जड़त है 
धड़के जिया सुनत बजत है

धौंकनी बन छाती जो धड़के
सजना का दिल क्यूँ न भड़के

बाँध कमरबंध जब जोर लगावे
धरती नाचे सगले जहान हिलावे

लचके कमर लचक बन आवे
पिया का मन भी तरसत जावे

कदम कदम पर चूमे पायलिया
थिरकत थिरक नाचे साजनिया

नग्न नयन मुद्रा का योग बढ़त है
अँखियाँ नचत अधिकार बढ़त है

नयन इशारे व नगारे भी बजत है
बदली चमके लिश्कारे सजत है

बरखा की बूँदें नाचे है गावे है
कभी बरसत है कभी डरावे है

कभी भागत है कभी भगावे है
चमक आवे चुपके से जावे है

यही जोग नारी सभों मन भावे
नारी सम्मान भी तभी मन आवे

Poet: Amrit Pal Singh Gogia “pali”


Thursday, 21 July 2016

A-005 भींगी चोली उड़े चुनरिया 21.7.16—7.00 AM

A-005 भींगी चोली उड़े चुनरिया 21.7.16—7.00 AM


भींगी चोली उड़े चुनरिया
सावन की ऋतू आयी रे
आयी रे आयी रे आयी रे
सब के सकल हरजाई रे

कम बरसे या जम बरसे
मन तरसे करे अगुआई रे
अंग अंग सिहरित होवे है
पवन मिल करे चतुराई रे

पवन मिल अठखेलियाँ करे
हरियाली बन के इठलाई रे
सावन के झूलों पे नृत्य करे
हाँथियों ने भी मौज उड़ाई रे

कहीं कोई गीला कहीं सूखा
कहीं मेवा बँट रही मिठाई रे
कहीं सावन का मेला न छूटे
सखियाँ मिल दे रही दुहाई रे

श्रावण मेले की बात निराली
हर नार छमक बन आयी रे
कोई सिन्दूरी कोई बने गरूरी
कहीं पायल बजे शहनाई रे

हरी हरियाली हरी हरी चूड़ियाँ
हर पग पायल दियो सजाई रे
श्रावण ऋतू सबको भावे भईया
सोमवारी की सबको बधाई रे

खनके चूड़ियां खनके कंगन
जान सूली पर चढ़ आयी रे
बनके मजनूँ बैठा टीले कोई
कोई आशिक कोई शुदाई रे

भींगी चोली उड़े चुनरिया
सावन की ऋतू आयी रे ……
सावन की ऋतू आयी रे ……


Poet: Amrit Pal Singh Gogia “Pali”

Tuesday, 19 July 2016

A-008 नज़रें चुराते चुराते 20.7.16—4.58AM


नज़रें चुराते चुराते 20.7.16—4.58AM


नज़रें चुराते चुराते दिल चुरा बैठे
बातों ही बातों में अपना बना बैठे
सुर से सुर भी मिलते गए हमारे
जब हमें देख वो भी मुस्करा बैठे

मुझे देखकर वो भी होश गँवा बैठे
खिसक खिसक कर पास आ बैठे
हाँथों में हाँथ ख़ामोशी का आलम
नज़रें मिली तो वो भी मुस्करा बैठे

उनको देखा जब यूँ मुस्कराते हुए
हम भी पास आये होश गँवाते हुए
उनको देख उनकी तलब हो गयी
बात बताई उनको गले लगाते हुए

वक़्त ठहर गया हम कहीं खो गए
उनकी बाँहों में ही हम कहीं सो गए
इंतज़ार हो जैसे किसी आलम का
मैं उनका हुआ और वो मेरे हो गए

वक़्त बेवक़्त वो और भी अपने हुए 
मौज मस्ती के संग सारे सपने छूए 
बेखबर हो दरार भी कहीं आने लगी 
जिंदगी भी बदस्तूर हो दूर जाने लगी

हुआ क्या जो मुझसे खफा हो गए
शिद्दत भी की फिर भी दफा हो गए
आँखें खुली हुईं आँखों में नीर था 
चेहरा उनका भी थोड़ा ग़मगीन था

सुन ही न पाए उनके अफ़साने को
कहना चाहते थे वो कुछ सुनाने को
सुन लेते हम वो भी खाली हो जाते
खाली हो जाते तो भला कहाँ जाते

सुनने सुनाने का चित्र भी विचित्र है
रिश्ते संभालने का सुनना ही इत्र है


Poet: Amrit Pal Singh Gogia “Pali”