Saturday, 4 June 2016

A-144 हाँ..! तुम अंधे हो 3.6.16—8.18 AM

हाँ..! तुम अंधे हो 3.6.16—8.18 AM

हाँ..! तुम अंधे हो!
तुमको दिखता नहीं है!
तुम हो के चढ़े आ रहे हो
सारा वजन मुझपे बना रहे हो

अच्छी भली पंक्ति लगी है
बीच में ही घुसे जा रहे हो
व्यवस्था भी है दिखती नहीं
खुद को शातिर बता रहे हो

पूजा करनी है तो पूजा करो न
हमें क्यों दुविधा में डाल रहे हो
प्रसाद चढ़ाना है तो चढ़ाओ न
इतनी क्यों जल्दी मचा रहे हो

आँखें मूँद बगुला बने बैठे हो
दूसरों को गुस्सा दिला रहे हो
दर्शन की कितनी जल्दी है न
जैसे प्राण ही छूटे जा रहें हो

पंडित को भी तंग कर रखा है
आगे ही आगे घुसे जा रहे हो
दूसरों के संग धक्का करते हो
आँखें बंद कर मौज मना रहे हो

बाहर आकर बड़े दावे करते हो
खुद को बड़ा चतुर बता रहे हो
जरा देखना अपना छल कपट
छोड़ने आये थे लेकर जा रहे हो

घर से निकले शर्द्धा सुमन संग
लोगों की कहानी सुना रहे हो
लेने आये थे माँ का आशीर्वाद
एक और कहानी लेकर जा रहे हो

सारे रास्ते अब वही डींगे मारोगे
कि तुम क्या लेकर जा रहे हो
समर्पण करना कुछ छोड़ना था 
और भी अहम लेकर जा रहे हो

 Poet: Amrit Pal Singh Gogia "Pali"


Thursday, 2 June 2016

A-140 सब भाषा की उत्पत्ति हैं 20.1.16—6.24 AM


सब भाषा की उत्पत्ति हैं 20.1.16—6.24 AM

जितनी भी बाधाएँ हैं
अपनी ही सीमाएं हैं
कदम जब रुकने लगे
मन कभी झुकने लगे

रुकने में जो सवाल है
वही बुद्धि का विस्तार है

जितनी भी राधाएँ हैं
अपनी ही गाथाएँ हैं

बन चुका विश्वास जो है
मेरे मन का एहसास जो है  

मेरा तेरा इकरार जो है 
उस में बँधा प्यार जो है
प्रेम रस सिंगार जो है
गीत मृदुंग थाप जो है

पौर पूरान सब वेद कथा है
हमने ही तो विचार मथा है
प्रकृति ने जो संसार रचा है
भाषा में ही विस्तार छिपा है

हमने जो इतिहास रचा है
घोषणा ही आधार बना है

सोचो अगर यह भाषा न होती
हमारी तुम्हारी बात क्या होती
कौन सी कविता कैसी  रचना
किस से भागना किससे बचना

कौन सा झगड़ा किसका प्यार
कौन किसका है किसके द्वार
अपना कौन है क्या लगता है
सुन्दर है फूल कैसा फबता है

गूँगे की भी अपनी ही भाषा है
जितनी भाषा उतनी आशा है

भाषा में ही जान सकते हो
उसको भी पहचान सकते हो

सब भाषा की उत्पत्ति हैं
बस यही हमारी संपत्ति है

Poet; Amrit Pal Singh Gogia “Pali”

Saturday, 28 May 2016

A-060 कैसे इंकार करोगे 29.5.16—5.07 AM

A-060 कैसे इंकार करोगे 29.5.16—5.07 AM

क्या बात करोगे किसकी बात करोगे 
वही पुराना कचरा फिर आबाद करोगे 
कितना गुमाँ है न तुम्हें अपने होने का 
फिर भी कुछ न कुछ फरियाद करोगे 

कितना दम भरते हो न अपने होने का 
फिर कैसे किसी से मुलाकात करोगे 
ख़ुद को भी तुमने कभी जाना ही नहीं 
फिर कैसे ख़ुद से कभी प्यार करोगे 

औरों की शिकायत में लगे रहते हो 
अपनी छोड़ औरों की बात करोगे 
सब कुछ औरों से ग्रहण किया है 
उनके ही योगदान से इन्कार करोगे 

तेरा क्या है जो तुम मान करते हो 
वही घिसे-पिटे का इज़हार करोगे 
जो इंगित करोगे पुराना ही तो है
कैसे तुम नये का निर्माण करोगे 

ख़ुद पर ख़ुद को भरोसा ही नहीं है
किसी पर कैसे तुम एतबार करोगे 
ख़ुद से कभी प्यार किया ही नहीं 
औरों के संग कैसे इज़हार करोगे 

अपनी जुबां पर ताला लगा रखा है 
औरों से कैसे तुम वार्तालाप करोगे 
बहकते कदमों से पहुंचे हो निर्लज्ज 
किसी पुरानी मंज़िल की बात करोगे 

शपथ संयम क्रिया कर्म सब पुराने हैं 
कुछ नये का कैसे आविष्कार करोगे 
याद करो जो पहली बार मिला था  
आज भी कैसे उसका इज़हार करोगे 

चलो आज हम थोड़े पागल हो जायें  
असामान्य होने में ज़रा भी न घबरायें 
पद्द चाप सुनेगी औरों से दिल मिलेंगे 
तब जाकर कहीं दिल में फूल खिलेंगे 


Poet: Amrit Pal Singh Gogia “Pali”