Monday, 18 July 2016

A-039 कहाँ जा रहे हो 1.3.16—10.01 AM

 
कहाँ जा रहे हो 1.3.16—10.01 AM

कहाँ जा रहे हो
कहाँ जाना है
जिंदगी तो यहीं है
बाकी सब अफ़साना है

एक तनमय संगीत है
न कोई शब्द है
न कोई गीत है
न इसमें कोई हार है
न इसमें कोई जीत है

आयो कुछ तुम गायो
कुछ हम गाते हैं
आज मिलकर हम
एक नयी धुन सजाते हैं

चन्दा की रौशनी में
तारों की छाँव में
तारे टिमटिमाते हो
मामा जी मुस्कराते हों

रात अँधेरी हो
सुबह की फेरी हो
अमावस के गाँव में 
अन्धेरे के पाँव में

रिमझिम की बारिश हो
तपश को खारिश हो
हवा के झोंके हो
रास्ता कोई रोके हो

दिन चढ़ आया हो
सूरज घबराया हो
गुस्से के मारे वो
बरपाने आया हो

संध्या का भाव हो
सुन्दर कटाव हो
सूरज ढलता फिरे
चाहे मनमुटाव हो

मंदिर फिर भी सजता है
घड़ियाल फिर भी बजता है
ब्रह्मा फिर भी आते हैं
नया संगीत भी सुनाते हैं

जिंदगी का यही ताल हैं
यही सुर है यही कमाल है

आयो कुछ तुम गायो
कुछ हम गाते हैं
आज मिलकर हम
एक नयी धुन सजाते हैं

आज मिलकर हम
एक नयी धुन सजाते हैं

Poet: Amrit Pal Singh Gogia “Pali” 

Saturday, 16 July 2016

A-041 न हम हारे हैं न तुम हारे हो 15.7.16-6.57AM


न हम हारे हैं न तुम हारे हो  15.7.16-6.57AM

न हम हारे हैं न तुम हारे हो 
बस किस्से कहानियों के मारे हो 

कौन सी कहानी गढ़ते हो 
दिन रात उसी पे चढ़ते हो 
उसी जंगल में तो रहते हो 
नित्य वही कबाड़ा सहते हो 

अपनी उदासी का सबब भी
तुम्हीं तो सुनाते रहते हो 
शब्दों की बेजोड़ माला भी 
तुम्हीं तो बनाते रहते हो 

जिसका भरोसा बन आता है 
तुम उसको जिताते रहते हो 

जिसने थोड़ी बदशकुनि करी 
तुम उसको हराते रहते हो 

जिसको तुम दिल से चाहते हो 
उसके लिए जान छिड़कते हो 
जब कोई नाशुक्रा हो जाता है 
फिर जान लगाकर लड़ते हो 

झूठे सच्चे को दावत देते हो 
रोकर भी दिखावे में रहते हो 
कोई हँसता है तो हँसते हो 
कोई रोता है तो रो देते हो 

चापलूसी में सर झुकाए रहते हो 
पता नहीं क्या कुछ कितना सहते हो 

ये मतलब भी तुमने ही निकाले हैं 
वो झूठे हैं या सच्चे दिलवाले हैं 

नित्य पाठ भी तुम्हीं तो करते हो 
उसी में जीते हो उसी में मरते हो 

बड़े से बड़े काम भी तुमने सँवारे हैं  
हारे हुए शब्द भी तुमने ही उच्चारे हैं  

जैसा जैसा तुम कहते जाते हो 
ठीक वैसा वैसा ही तुम पाते हो 

जब जब तुमने कहा मैं उदास हूँ 
जब जब तुमने कहा मैं ख़ास हूँ 
जब जब तुमने कहा मैं बिंदास हूँ 
जब जब तुमने कहा मैं सर्वनाश हूँ 

किस्से कहानियों को तुमने ही गढ़ा था 
वही तो मिला है न जो तुमने पढ़ा था 

चलो............
आज नयी कहानी गढ़ते है रिश्तों में प्यार की 
दुनिया को जीतने की हर किसी के दीदार की 
कुछ अपनी भी सुनेंगे कुछ सुनेंगे अपने यार की 
न रहेगा कष्ट कोई न रहेगी घडी भी इंतज़ार की 

एक ही नदिया बहेगी और वो होगी हमारे प्यार की 
एक ही नदिया बहेगी और वो होगी हमारे प्यार की 


Poet: Amrit Pal Singh Gogia “Pali”

Wednesday, 13 July 2016

A-027 वक़्त का पहरा 14.7.16—7.05AM

वक़्त का पहरा 14.7.16—7.05AM

वक़्त का पहरा इतना गहरा सा क्यूँ है
आज सब कुछ ठहरा ठहरा सा क्यूँ है

फ़िज़ा आज क्यूँ गुमसुम होने लगी है
रात इतनी गहरी नींद क्यूँ सोने लगी है

उदासी का आलम क्यूँ छाने लगा है
आँखों से नीर भला क्यूँ आने लगा है

बात तेरे व मेरे बीच हुई थी जानम
जिक्र आज बाहर क्यूँ जाने लगा है

ग़मगीन हम पहले भी हुआ करते थे
उदासीन हो चेहरे भी पढ़ा करते थे

दावे तो यूँ पहले भी किया करते थे
अपने होने का दम भी भरा करते थे

रिश्तों की बाजी भी तो लगा देते थे
बात बिगड़ी हो फिर भी मना लेते थे

कभी रोना हँसना और ग़मगीन होना
लड़ना झगड़ना और रातें रंगीन होना

पर आज कदम रुके रुके से क्यूँ हैं
आहट है पर इतने सधे सधे क्यूँ हैं

दिल भी है पर मचलता क्यूँ नहीं है
आया तूफ़ान सम्भलता क्यूँ नहीं है

अपने अंदर जाकर तो देखो जरा
नया दीप जलाकर तो देखो जरा 

नयी रौशनी में उजाला ही दिखेगा
टूटा हुआ रिश्ता सुहाना हो मिलेगा

नयी फ़िज़ा होगी नया आसमाँ होगा
दिल की बातें चेहरा खुशनुमा होगा

नयी दिशा होगी नया कारवां होगा
सुन्दर सपने रिश्तों का जहां होगा

Poet: Amrit Pal Singh Gogia “Pali” 

A-137 वो खूबसूरत है 13.7.16—8.02 AM

वो खूबसूरत है 13.7.16—8.02 AM

वो खूबसूरत है मुझे चाहती है
वो खूबसूरत है उसे मैं चाहता हूँ

ये चाहत का सिलसिला यूँ ही चलता रहेगा
कौन किसको चाहता है कब क्यूँ कैसे कहेगा
मुकद्दर है उसका या बन के आई किस्मत मेरी
इसका फैसला कौन कब क्यूँ और कैसे करेगा

उसके वो नैन नक्श और वो मखमली उभार
कर देते हैं पागल छोड़ देते हैं बीच मझधार

मैं भी ढूँढता हूँ तरतीब उसको पास बुलाने की
कौन सी वजह होगी उसकी मेरे पास आने की

उसका करीब आना मुझे और भी सताता है
न छुऊँ तो मुश्किल छू लूँ तो जी घबराता है
अब कैसे करूँ खुद पे काबू तुम ही बताओ
आगे बढूँ तो दिया हुआ वायदा टूट जाता है

मोहब्बत का सबब इतना आसान नहीं है
मन भी बेचैन है और कोई ईमान नहीं है
मैं इबादत करूँ या उसका सजदा करूँ
दिल पर काबू करना भी कुर्बान नहीं है

उसका प्यारा सा दिल केवल खून से भरा है
फिर कैसे कहूँ कि यह दिल उसी पे मरा है
उसके दिल में कोई जगह खाली भी नहीं है
छोटी सी बगिया का कोई माली भी नहीं है

दिल से हटकर देखा तो एक हसीन सपना है
दूर रहकर भी कुछ करीब कोई तो अपना है
हर मोड़ पर मुझे उसका प्यार नज़र आता है
उसका करीब आना मुझे भी तो बहुत भाता है

परदे के पीछे से निकल मुस्कराते हुए आना
लचक लचक के चलना लहराते हुए आना
उसका गिलहरी फुदकना चहकते हुए आना
बल खाते हुए गिरना और बाँहों में चले आना

उसका यूँ चले आना मदहोश किये देती है
कामुक सी पतली टांगें बेचैन किये देती हैं
यूँ थिरक कर आने का न पूछो कोई सबब
क्या बतायूँ दिल का क्या हाल बना देती हैं

बात इतनी सी है ..........
वो खूबसूरत है मुझे चाहती है
वो खूबसूरत है उसे मैं चाहता हूँ


Poet: Amrit Pal Singh Gogia “Pali”