Tuesday, 17 April 2018

A-170 नन्हियों का दर्द 18.5.16--10.09 AM

मना किया था तुम कभी मत आना 

तेरे आने से हम कितना चकरा गए 

किसी ने देख लिया तो क्या कहेंगे 

इतनी सी बात और आंसू बहा गए 


मैंने तो केवल चुम्बन ही किया था 

मेरे मन तन हज़ारों प्रश्न मंडरा गए 

किस-किस को जवाब देता फिरूं

जिस के आने से खुशियाँ नहा गए 


गम की सदा न खुशियों का पपीहा 

ज़िन्दगी में जीने के आभास पा गए 

बरसों इंतज़ार किया जिस पल का 

उस पल के हर पल में ही समा गए 


तेरे आने में सुकूँ आया ख़लकत में 

राखी बाँधने वाले नन्हे कर आ गए 

किसी की हमनशीं बनकर मंडराये 

नये सम्बन्ध बनते हुए नज़र आ गए 


किसी को बेटी वसुन्धरा बन मिले 

किसी की आँचल में वत्स आ गए 

तेरी किलकारियां जहाँ-जहाँ गूँजे 

नियति के दरवाजे समस्त आ गए 


एक और बेटी को जो रास्ता मिला 

सच है कि थोड़ा हम भी घबरा गए 

बेटियों का भार ऊपर से मैं अबला 

दान दहेज़ के सोच हमको डरा गए 


तीसरी बार तो समझो हद हो गयी 

लक्ष्मी जी जैसे साक्षात ही आ गए 

बात लक्ष्मी तक होती तो ठीक थी 

आज के हालात मुझको हिला गए 


समाज की रचना की बात करते हैं  

इंसाफ़ के तराजू से ख़ुद शर्मा गए 

चंद लोगों से जिन्दा थी इंसानियत   

चंद लोगों को तो लोग ही खा गए 


गुंडा गर्दी के अश्क पोछे नहीं जाते 

कितने रावण मिल राक्षस आ गए 

नवरात्रों में पूजी जाने वाली कन्या 

सामग्री बन कर थाली में समा गए 


हम कहाँ से चल कर कहाँ पहुंचे हैं 

रास्ता भूल गए हम स्वयं घबरा गए 

नहीं चाहिए मुझे अब बेटी पुरस्कार 

बेटे की चाह में बेटी को ही खा गए 


ढिंडोरा झूठा पीटते अपना होने का 

नसीहत देते-देते और अब कहाँ गए 

'पाली' मासूम नन्हियों का दर्द देख 

हम बेशर्म निकले हालात शर्मा गए 


अमृत पाल सिंह 'गोगिया'




Monday, 16 April 2018

A-358 एक नया गीत 15.4.18--3.54 PM

A-358 एक नया गीत 15.4.18--3.54 PM 

बड़े तसव्वुर से हमने तुमको चाहा है 
मुझे वो पुराने दिन याद आने लगे हैं 
तुम हुस्न ए मल्लिका हुआ करती थी 
बिसरे हुए लम्हें अब गुनगुनाने लगे हैं 

तेरे जिस्म का आधार अभी ताज़ा है 
यह बात हम इसीलिए बताने लगे हैं 
ज़रा दूर रखना अपना ग़रूर स्वयं से  
देखना अब हम भी मुस्कुराने लगे हैं 

ऐसा न हो तेरा ग़रूर हो जाये शर्मिंदा 
क्यों कि हम मन भावन सुनाने लगे हैं 
निकल गया जो दिल को छूकर कहीं 
तुम न कहना कि चक्कर आने लगे हैं 

तेरे हुस्न की तारीफ़ तो मैं भी करता हूँ 
तुमको देख शख़्स जहाँ इतराने लगे है 
उनका इरादा भी यह तो क़तई नहीं है
कि लोग अब तुमको ही चाहने लगे हैं 

तेरी नज़रों के तले आसमान बसता है 
इसीलिए हम भी नज़रें झुकाने लगे हैं 
इस बात का यह मतलब यह नहीं है 
कि हम तुमको देख कर शर्माने लगे है 

याद है तुम्हें जब जीना हुआ था दूभर 
तुमने कहा था वो दिन रुलाने लगे है 
लौट कर चले आओ मेरी ज़िंदगी में 
क्यों कि हम फिर तुम्हें चाहने लगे हैं 

तुम जो मुस्करा दिए देखा है नतीज़ा 
लोग भी कितने मायने बनाने लगे हैं 
बदल न जाये तस्वीर तदबीर में कहीं 
इस अफ़साने को लोग भुनाने लगे हैं 

कल तुम मिले तो थोड़ा सकून आया 
रिश्ते हमारे फिर क़रीब आने लगे हैं 
पतझड़ आया था वो भी निकल गया 
सावन के दिन फिर लहलहाने लगे हैं 

बेपरदा हो जाओ अब कोई फ़र्क़ नहीं 
देखो हम भी बेख़ौफ़ मुस्कुराने लगे हैं 
तेरे लबों की मुस्कान को बिखरता देख 
हम भी एक नया गीत गुनगुनाने लगे हैं 


Poet: Amrit Pal Singh Gogia “Pali”

You can also visit my other blogs
Hindi Poems English Version: www.gogiahindienglish.blogspot.in
Hindi Poetry Book-“Meri Kavita Mera Sangam” Available at Snap Deal




Sunday, 1 April 2018

A-199 जब कभी आना 2.4.18–5.32 AM

A-199 जब कभी आना 2.4.18–5.32 AM 

जब कभी आना मेरी बन चली आना 
नए पुराने बीते हुए किस्से भी सुनाना 

स्वछन्द होकर हँसना मुझे भी हँसाना 
नीर संग बह गयी तो मुझे भी रुलाना 

सोलह सिंगार संग अलता भी लगाना 
नैनों में कजरा लगा मुझे भी दिखाना 

उँगलियों में बिच्छूरिया बृह्द बहुरंगी 
पायल की छन छन झंकार भी लाना 

कमर में लटके घाघरा ऊपर से चोली 
कमरिया अपनी कमरबंध भी सजाना 

घुंघरू सजे कतार चाभियों का गुच्छा 
ऊँगली में उलझा कर उन्हें भी नचाना 

पग पग पर जब तेरी पायल बजेगी 
पायलों की झंकार मुझे भी सुनाना 

नाच उठेगी जब तेरे अंदर नागिनिया 
आनंद विभोर होकर मुझे भी नचाना 

जब कभी आना मेरी बन चली आना 
नए पुराने बीते हुए किस्से भी सुनाना 


Poet: Amrit Pal Singh Gogia “Pali”

You can also visit my other blogs
Hindi Poems English Version: www.gogiahindienglish.blogspot.in
Hindi Poetry Book-“Meri Kavita Mera Sangam” Available at Snap Deal