Sunday, 24 April 2016

A-059 चेहरे पे चेहरा 25.4.16—6.19 AM


चेहरे पे चेहरा 25.4.16—6.19 AM

चेहरे पे चेहरा जो चढ़ा रखा है
हाल बेहाल क्यूँ बना रखा है
इतना बोझ उठाना ही क्यूँ है
जो खुद को तूने सजा रखा है

नकाब की कीमत देखो तो जरा
एक एक पल दुखी खून से भरा
दिल की बात तो दिल में दबी है
इससे बड़ी और क्या खुदकशी है

दोहरी जिंदगी दोहरा ये मापदंड
किसके लिए जीना लेकर घमंड
सजना सजाना किस के लिए है
सज कर देखो जो अपने लिए है

जहमत उठा कभी खुद को सँवारो
मज़ा जिंदगी का फिर देखना यारो
हर पल यूँ निकले ज्यों चंदा चमेली
खुशबू इतनी जैसे मिल गयी सहेली

एक बार सनम जब मेरे घर आये
हम उनको इतना भी नहीं कह पाए
रुक जायो जरा ठहरो पल दो पल
खिसकी चुनरी थोड़ा जायूँ सम्भल

कितनी दूरी है न बीच में नकाब है
कैसे मिले कोई बीच में ही आब है
तड़फ दिल की हर बात मन में है
आँखों में नीर जलन सारे तन में है

बस और नहीं, करनी सच्ची बात है
जिंदगी की ये आखिरी मुलाकात है
शर्म हया का चेहरा ही बदनसीब है
उनसे खुले में मिलना मेरा नसीब है

आओ एक दफा सच बोल के देखें
अपनत्व समझें दिल खोल के देखें
पर्दा न रहे किसी किस्म नकाब का
दूरियां भी न रहे लगे एक ख्वाब सा

चेहरे की चमक आँखों की दमक
हर अंग रहे अपने पूरे हाव भाव में
होठों पर एक मीठी सी मुस्कान
पैदा हुआ "पाली" भी इसी सवभाव में…..
पैदा हुआ "पाली" भी इसी सवभाव में….. 

Saturday, 23 April 2016

A-055 पापा तुम झूठे हो-24.4.16—7.12 AM


पापा तुम झूठे हो-24.4.16—7.12 AM

पापा तुम झूठे हो.......
खुद से तुम क्यूँ रूठे हो
मुझको लाड लडाते हो
कुछ भी नहीं बताते हो

इतनी मेहनत करते हो
मुझपे सुख बरसाते हो
गलतियां मेरी होती हैं
लोगों से लड़ जाते हो

पापा तुम झूठे हो.......
खुद चिंता में रहते हो
शांति पाठ पढ़ाते हो
खुद घबराये रहते हो
मुझे तुम समझाते हो

बात पते की करते हो
खुद ही डरते जाते हो
बाँहों में कस लेते हो
इतना क्यूँ घबराते हो

पापा तुम झूठे हो.......
मुझे तुम क्यूँ भगाते हो
क्यूँ नहीं मुझे बताते हो
कुछ सपने तेरे अधूरे हैं
क्या मैंने ही करने पूरे हैं

पापा तुम झूठे हो.......
तुम्हारी चिंता भी देखी हैं
मुझसे क्यूँ तुम छिपाते हो
खुद तकलीफ में रहते हो
मुझको सुख ओढ़ाते हो

तुमको रोते हुए देखा है
मुझे देख क्यूँ मुस्कराते हो
मेरे आसूँओं को पोछकर
तुम अपने क्यूँ छिपाते हो

पापा तुम झूठे हो.......
मम्मी से तुम लड़ लेते हो
खुद को शरीफ बताते हो
जब तुम पकडे जाते हो
कितने कारण गिनाते हो

जो बात मेरे लिए गन्दी है
तुम उसमें मजे उड़ाते हो
खुद तो दारु भी पीते हो
पीकर क्यूँ मुस्कराते हो

पापा तुम झूठे हो.......
खुद तो गुस्सा करते हो
मुझको प्यार सिखाते हो
अपनी गलतियां सहते हो
मुझ पर क्यूँ चिल्लाते हो

तुम तो गालियां भी देते हो
मुझे तुम क्यूँ समझाते हो
यह कैसा रिश्ता है तुमसे
खुद को मुझसे छिपाते हो

पापा तुम झूठे हो.......
खुद तो अच्छे बच्चे थे
ऐसा क्यूँ तुम बताते हो
कमियां तेरी कहाँ गयीं 
जान मेरी तुम खाते हो

खुद की हिम्मत हार रखी
मुझको ढांढस बंधाते हो
खुद की जान निकलती है
मुझको तुम समझाते हो

पापा तुम झूठे हो.......
खुद तो खर्राटे लेते हो
मेरी नींद उड़ाते हो
जब मैं सोई रहती हूँ
मुझको तुम उठाते हो

जब भी मैं रोने लगती हूँ
तुम हो कि मुस्कराते हो
जब मैं हँसती जाती हूँ
तुम गुस्सा क्यूँ दिखाते हो

पापा तुम झूठे हो.......
वादों की लड़ी लगाते हो
उनको नहीं निभाते हो
बात बात पर मुकरते हो
मुझको ही समझाते हो

कहने को तेरी जान हूँ मैं
तुम क्यों सहमे जाते हो
बात छोटी सी होती है
तुम क्यूँ घबरा जाते हो

पापा तुम झूठे हो.......
पापा जब मैं छोटी थी
बात हमारी होती थी
आप मुझे लडाते थे
हर बात पे गाना गाते थे

जब मैं रोती रहती थी
आप मुझे चुप कराते थे
मेरी हर एक मुस्कान पे
आप वारे वारे जाते थे

अब मेरे वो वाले पापा कहाँ हैं......... ??
पापा तुम झूठे हो.......
पापा तुम झूठे हो.......


Poet; Amrit Pal Singh Gogia “Pali”

Thursday, 21 April 2016

A-062 कि मैं सही हूँ 8.6.15—9.17 P

A-062 कि मैं सही हूँ 8.6.15—9.17 PM

सच और झूठ का झगड़ा हो गया 
अस्तित्व बचाने का रगड़ा हो गया 
बहस छिड़ी ख़ुद को बचाने के लिए 
अपना अपना नाम कमाने के लिए 

अपने आप को सही बताने के लिए 
एक दूसरे को ग़लत ठहराने के लिए 
अकड़ दिखा यह बात बताने के लिए 
जो करना है कर लो बचाने के लिए 

प्रमाण इकट्ठे किये दिखाने के लिए 
यह बात दूसरों को समझाने के लिए 
हार जीत का फैसला हराने के लिए 
दुनिया को यह सब दिखाने के लिए 
कि मैं सही हूँ………। 

देखा तो सब कुछ खो चुका था
रिश्ता भी तार-तार हो चुका था 
प्यार का कुछ समझ आया नहीं 
अपनेपन का भी कोई साया नहीं 

जोश उमंग के चिथड़े उड़ गए थे 
सेहत संग हम पूरे उलझ गए थे 
अभिव्यक्ति भी कहीं खो गई थी 
शांति भी कहीं जाकर सो गई थी 

करना तो एक का ही चुनाव था 
ज़िंदगी का बस यही अभाव था 
जैसे ही मैंने छोड़ा, कि मैं सही हूँ 
ज़िंदगी गले मिली कि मैं यहीं हूँ 

कि मैं यहीं हूँ…… 


Poet: Amrit Pal Singh Gogia “Pali”

Wednesday, 20 April 2016

A-045 कुछ भी 21.4.16—6.45 AM


कुछ भी 21.4.16—6.45 AM

यह कैसी ज़िंदगी है
यह किसकी बंदगी है
खुद की कोई आन नहीं
किसी की कोई पहचान नहीं
क्यूँ कि……कुछ भी पुराना नहीं

रस मैं कहाँ से लाऊँ
कौन सी कहानी सुनाऊँ
किसकी मैं बातें करूँ
किसके संग रातें रहूँ
क्यूँ कि……कुछ भी पुराना नहीं

मुस्कराना भला किस बात पे
हँसना हँसाना किस करामात पे
चीखना चिल्लाना किस बिसात पे
रोना आये तो किस मुलाकात पे 
शान्ति भी आये किस निजात पे
क्यूँ कि……कुछ भी पुराना नहीं

उदासी भी कहाँ से लाऊँ
रोना भी कैसे गुनगुनाऊँ
मन की उड़ान भी नहीं है
खोये की पहचान नहीं है
मैं भी जाने कहाँ खो गया है
अहम न जाने कहाँ सो गया है
लगता कुछ भी आना जाना नहीं है
क्यूँ कि……कुछ भी पुराना नहीं

किससे गिले शिकवे करूँ
किसकी भला शिकायतें करूँ
किसपर क्यूँ कर मैं वार करूँ
किसी पर क्यूँ मैं ऐतबार करूँ


क्यूँ कि कुछ भी जाना पहचाना नहीं
क्यूँ कि …………कुछ भी पुराना नहीं…….
क्यूँ कि …………कुछ भी पुराना नहीं…….

Poet; Amrit Pal Singh Gogia “Pali”


Wednesday, 13 April 2016

A-101 आज सुबह….! 12.4.16—8.14 PM

A-101 आज सुबह….! 12.4.16—8.14 PM 

आज सुबह सूर्य देवता आये
लगे मुझसे थोड़ा बतियाए
हम बोले हम नहीं बतियांगे
बोले आप कैसे रूठ जायेंगे

मैंने पूछा रोज़ सुबह आते हो
और शाम को चले जाते हो
यह कौन सा तरीका है
और हमसे ही छिपाते हो

पूरब से आते हो पश्चिम को जाते हो
फिर भला पूरब से कैसे आ जाते हो
कोई गुप्त रास्ता बना रखा है
जो हमसे ही छिपाते हो

अगर कोई जादू है तो 
क्यों नहीं सिखाते हो

आज सुबह-सुबह कैसे आ गए
सारी दुनिया पर कैसे छा गए
सिन्दूर इतना क्यों ढोते हो भला
जो उस रंग में ख़ुद ही नहा गए

दोपहर को क्या हो जाता है
शोले की तरह दहकने लगते हो
आग की तरह भड़कने लगते हो
हर बात पे चिढ़ने लगते हो 

शाम होते ही क्यों थक जाते हो
इतना गुस्सा कहाँ छोड़ आते हो
कि गर्म होने से भी घबराते हो 
भला इतने मद्धम क्यों हो जाते हो 
क्यों इतने शीतल हो जाते हो

रात को डर लगता है क्या
मुँह छिपाए चले जाते हो
इतना क्यों घबरा जाते हो
जो मुझसे ही कन्नी कटाते हो

तुम कहाँ चले जाते हो 
यह भी नहीं बताते हो
अपनी सुध ले लेते हो 
चुपके से खिसक जाते हो

कहाँ गुजारते हो अपनी रतिया
क्यों नहीं सच बताते हो
छिपाने से भी कुछ छिपता नहीं 
मुझसे ये बात क्यों छिपाते हो

अपनी ग़लती अब कैसे बताये
थोड़ा सा संभल ऊपर उठ आये
चेहरा धो के साफ़ किया
थोड़ा सा इन्साफ किया 
थोड़े सजग हुए चेहरा चमकाए
फिर लगे हमसे बतियाए 

नींद से बेखबर भी हो गए थे
थोड़े से सजग भी हो गए थे
लगे अब अपनी बातें सुनाने
बीच बीच में लगे मुस्कुराने 
बोले
मिलने को जाता हूँ 
जहान के उस मालिक से
रहता हूँ उसकी ख़ुदाई में 
मर जाता हूँ जिसकी जुदाई में

हर जीव से मिलना मेरा धर्म है
चौबीसो घंटे चलना मेरा कर्म है
चाहे कोई गरीब है या अमीर हो  
चाहे किसी भी माँ का शरीर हो

फर्क नहीं रखना उसका आदेश है
कोई कमी पेशी नहीं मेरा परिवेश है

जब मैं तुमको छोड़ कर गया था
मैं कहीं और कूच कर गया था

रोज़ सुबह यूँ ही तुम आया करो
मीठी-मीठी प्यारी बातें बताया करो
कभी कभी तो मेरा जी भी घबराता है
मेरा भी वक़्त यूँ निकल जाता है

तेरी बात चीत लगी मुझे बहुत ही निराली
इसीलिए तुम बहुत याद आये मेरे "पाली"
देखो आज मैं सुबह ही आ गया हूँ
तेरी बाँहों में ख़ुद ही समा गया हूँ

अच्छे लगते हो सब को बताया करो
रोज़ सुबह ख़ुद भी आया करो 
औरों को भी लिवाया करो
रोज़ सुबह ख़ुद भी आया करो 
औरों को भी लिवाया करो


Poet: Amrit Pal Singh Gogia “Pali”