Tuesday, 21 June 2016

A-010 मेरा संगीत हो 22.6.16—4.35 AM

A-010 मेरा संगीत हो 22.6.16—4.35 AM

जिंदगी के कुछ छणों को बेशक उधार लो 
बहुत ज्यादा न सही बेशक कभी कभार लो 

जिंदगी के उन लम्हों को फिर से नितार लो 
बनती तस्वीरों से बनी एक लम्बी कतार लो

वो पहाड़ों के टीले वो आसमान नीले
घंटों हरी घास पर लेटे एकदम अकेले

वो बर्फ की चट्टानें पड़ी गुफा के मुहाने
कहती हैं दास्ताँ मौसम कितने थे सुहाने

झरनों का शोरगुल वो बहकता पानी
तुम्हारी छींटा कशी वो अंदाज़ नूरानी

दरिया का पानी करे अपनी मनमानी
आलिंगन वो तेरा सुनाये सारी कहानी

सुनहरा पानी रवि से करता हो कहानी
पेड़ों की छाँव तले फुदकती हो जवानी

पल्लू तेरा उड़ उड़ के सब कुछ समझाए
कसकती जवानी धीरे धीरे मंशा जताये

आओ मिल बैठें उसी आसमान के तले
जहाँ तारे हों चांदनी हो बादल हों भले

न कोई गिला कोई शिकवा न रीत हो
बस एक मैं रहूँ तुम रहो मेरा संगीत हो
……....मैं रहूँ तुम रहो मेरा संगीत हो

Poet; Amrit Pal Singh Gogia “Pali”


Monday, 20 June 2016

A-135 वही सुहाग रात है 21.3.16—7.36 AM


वही सुहाग रात है 21.3.16—7.36 AM

बहुत अच्छे दिन जो हमने गुजारे हैं
न कभी हम जीते हैं न कभी हारे हैं
जिंदगी में कठिनाइयाँ भी खूब रहीं 
हर काम वैसे के वैसे ही निपटारे हैं

सूखी गीली हमने सब स्वीकार किया
उसे अपनाकर उसी का मनुहार किया
तेरा किया मीठा लागे जानकर जिए 
उसी में जिंदगी का भी विस्तार किया

बड़े खूबसूरत दिन थे जो गुजारे हैं
कहाँ मिलते हैं मिले जो सहारे हैं
खुद रहता वो चढ़दी कला में है
फिर हम कैसे हो सकते बेचारे है

प्रभु ने जो खेल दिया जिंदगी में
हम तो केवल उसी के सहारे हैं
उसने जो दिया वही पसंद रहा
हमने हर पल उसी में सवारे हैं

वो मेरे संग है और मैं उसके संग हूँ
एक दूसरे के पूरक हैं वही उमंग हूँ

उसने मुझे पुकारा मैं भी आ गया हूँ
वो गले लगाना चाहे ये भी पा गया हूँ

हर रोम में बसी उसकी हर वो मुलाक़ात है
उससे मिलना है "पाली" वही सुहाग रात है
……………………वही सुहाग रात है


Poet: Amrit Pal Singh Gogia “Pali”

Friday, 17 June 2016

A-038 अजी सुनते हो! 18.6.16—7.00 AM

अजी सुनते हो! 18.6.16—7.00 AM

अजी सुनते हो!
कहाँ सुनते हो 
बोल बोल के थक गयी हूँ
अापके कानों पर जूं तक नहीं रेंगती
खाक सुनते हो
बोलती मैं कुछ और हूँ
सुनते कुछ और हो
फिर झगड़ा भी करते हो
कि मैंने यह नहीं कहा
वह कहा था

मैं जानता हूँ!
कि आखिर तुम क्या कहना चाहती हो
तुम कुछ भी बोलो
मुझे पहले से पता है
कि तेरे कहने का मतलब क्या है
तुम मुझे उल्लू नहीं बना सकती
तुम्हारे साथ जिंदगी गुजारी है मैने
मैंने अपने बाल धूप में सफेद नहीं किए हैं

हाँ बोलो
अब क्या कहना चाहती हो
अब बोलो भी सही
या अब मौन व्रत रखने का इरादा है
मुझे पता है अब तूँ क्या कहने वाली है
अाँखों में वही पुराने अाँसू
थोड़ी देर मौन व्रत फिर
वही राम कहानी

हाँ हाँ मै तो पागल हो गयी हूँ
कुछ भी बोले चली जाऊँगी
तुम मुझे बहुत तंग करने लगे हो
मै मायके चली जाऊँगी
भाई को सब कुछ बताऊँगी
कि तुम मेरी अब बिल्कुल भी नहीं सुनते हो
तुम्हारी जिंदगी में जरूर कोई और अा गयी है

हे भगवान!
तुम्हारा दिमाग भी कहाँ से कहाँ चलता है
अच्छा बाबा मुझे माफ कर दो
ये कान पकड़े

मै तो सिर्फ इतना कहना चाहती थी
और मै अापको बहुत प्यार करती हूँ
लेकिन अाप हो कि सुनते ही नहीं हो
……. अाप हो कि सुनते ही नहीं हो !

Poet: Amrit Pal Singh Gogia “Pali”


Tuesday, 14 June 2016

A-093 बचपन की कहानी 15.6.16—5.38 AM

A-093 बचपन की कहानी 15.6.16—5.38 AM  

बचपन की कहानी कितनी थी लुभानी 
कितनी भी पुरानी पर होती थी सुहानी 

कभी दादी तो कभी नानी की जुबानी 
लालची बन्दर या बिल्ली की कहानी 

खटिया बिछाये बीच आँगन में कहते 
कितनी भी गर्मी या पंखे झूलते रहते 

दूर बाहर कहीं पोखर में जाकर नहाना 
ढूंड लेते थे हम भी कोई न कोई बहाना  

बेरी पर चढ़ के हमने बेरी को हिलाना 
बेरी की बरसात देख बहुत मजा आना 

दूसरों के अमरुद तोड़ घर को ले आना 
पके भी निकलने कुछ कच्चे ही खा जाना 


बस्ते टाँगे हुए स्कूल को पैदल ही जाना 
पत्थरों को मारते हुए पत्तों को भी उड़ाना  

धूल मिटटी से कपड़े भी कितने सने होने 
माँ की पिटाई का डर से रोंगटे खड़े होने 

गणतंत्र दिवस पर वो नये सिले हुए कपड़े 
पंक्ति में लग जाओ एक दूसरे को जकड़े 

जन गण मन और जय हिन्द के गूंजते नारे 
दुश्मन को दिखा देते थे हम दिन में भी तारे 

कहाँ गया वो जोश उमंग हम ज़िंदगी से हारे 
क्यों बैठे हैं आज हम उसी ज़िंदगी के किनारे 

धारा प्रवाह बने बैठे थे कभी ज़िंदगी के खेवैया 
ज़िन्दगी आज भी वही है उठ कर देखो तो भैया 

हर उम्र के अपने तरीके अपना ही तकाजा है
सफ़ेद बालों का रुतबा बना वही तो राजा है 

कबूल कर देखो ज़िन्दगी के हर एक रंग को 
न कोई झगड़ा रहे “पाली” उमंग ही उमंग हो 
……………………उमंग ही उमंग हो


Poet: Amrit Pal Singh Gogia “Pali”

Monday, 13 June 2016

A-030 आज तेरी याद बहुत आयी रे 14.6.16—6.21 AM

आज तेरी याद बहुत आयी रे 14.6.16—6.21 AM

आज तेरी बहुत याद आयी रे
तेरी रुखसत ने दी मुझे तन्हाई रे
तेरे जीने में मैं जीना ढूंढ़ता रहा
अब किसकी पकडू मैं कलाई रे

किन गलियों में जायूँ ढूँढूं मैं तुझे
हर गली में दिखे अपनी परछाई रे
आजा बलमा और न सता मुझको
सही न जाये मुझसे तेरी विदाई रे

आखों के नीर मोती बन आये हैं 
तेरी यादों ने बजाई खूब शहनाई रे
एक एक पल यूँ गुजरा इनके संग
जैसे इन्हीं से हुई हो मेरी सगाई रे

तेरे जेहन में छिपा है दिल मेरा
यह बात तुमने सबसे छुपाई रे
तूँ भी अकेली कैसे रह पाएगी
फिर यह बात कैसे बन आयी रे

खुद को खुद से छिपाती होगी
छिपाती होगी अपनी तन्हाई रे
दिल मेरा भी तो धड़कता होगा
तुमने कैसे की इनकी अगवाई रे

याद तो तुम्हें भी आते होंगे वो पल
तुमने भी तो बजाई थी शहनाई रे
मैं भी तो उन्हीं को संजोए बैठा हूँ
तुमने कैसे की होगी हमारी रुस्वाई रे

आज तेरी याद बहुत आयी रे


Poet: Amrit Pal Singh Gogia “Pali”