Thursday, 7 July 2016

A-089 न गुजारा हो अमीरों का 7.7.16—10.25 PM

A-089 न गुज़ारा हो अमीरों का 7.7.16—10.25 PM 

न गुज़ारा हुआ अमीरों का 
न गुज़ारा हुआ गरीबों का 

न मध्य वर्गीय परिवार का 
न आपके किसी यार का 

गुज़ारा उनका भी नहीं हुआ 

जो बहुत बलिष्ठ कहलाते हैं 
या ख़ुद को कमजोर बताते हैं 

जो बड़े वृद्ध विद्वान हो गए 
जो बन बुद्धू किसान हो गए 

जो स्वयं ही भगवान् हो गए 
जो बलपूर्वक शैतान हो गए 

कुछ लोग जो ईमान हो गए
जिनके साथी बेईमान हो गए  

सधे हुए शिल्पकार हो गए 
सधे सधे अदाकार हो गए 

जो राजे बन धनवान हो गए 
पंडित अहंकारी महान हो गए 

कुछ दानवीर जजमान हो गए 
कुछ क्रन्तिकारी कुर्बान हो गए 

गुज़ारा उनका होता है जो गुज़ारा करते हैं 
रूखी सूखी होने का प्रभु शुक्राना करते हैं 

ख़ुद भी खाया औरों को भी खिलाते रहते हैं 
दूसरों की ख़ुशी में ख़ुद ही मुस्कुराते रहते हैं 

Poet: Amrit Pal Singh Gogia “Pali”

You can also visit my other blogs
Hindi Poems English Version: www.gogiahindienglish.blogspot.in
Hindi Poetry Book-“Meri Kavita Mera Sangam” Available at Snap Deal






Wednesday, 6 July 2016

A-139 वो पगली है 6.7.16—5.53 PM

A-139 वो पगली है 6.7.16—5.53 PM

वो पगली है मुझसे प्यार करती है
हर पल वो दो टूक निहार करती है

उसकी नज़र मेरा इंतज़ार करती है
मौन रहती है और इकरार करती है 

सपने सिंगार किये चली आती है 
सपनों में आती मुझे ही सताती है 

न खुद सोती है न ही सोने देती है 
करना कुछ नहीं बस जान लेती है 

शरारत उसके तन से झलकती है
बल खा के चलना क्या फब्ती है

मचल के चलना मचल के गिरना 
उठ कर मुस्कुराना और सम्भलना 

कभी मुस्कुराना कभी मौन हो जाना 
कभी शरारतें करते हुए  जान खाना 

जिद्द करती अपनी बात मनाने की
उसकी तड़फ  सिर्फ मुझे पाने की 

रूठ गयी ज़िद्द है मुझमें समाने की
कोई तरतीब नहीं उसे समझाने की 

उसकी बेताबी मेरे करीब आने की
करीब आकर मुझे गले लगाने की 

सीने से लग अपनी बात बताने की 
नज़रें मिलाते हुए प्यार जताने की 

मौन होती देखीं है उसकी निगाहें
नीर भरी आँखें भी दिखती हैं गाहें
पलकें बेजान हो लुढ़क जाती हैं
दर्द लिए हैं फिर भी मुस्कराती हैं 

वो पगली है मुझसे प्यार करती है
हर पल वो दो टूक निहार करती है


Poet: Amrit Pal Singh Gogia “Pali”

Tuesday, 5 July 2016

A-082 तेरी खामोश निगाहें 25.5.16—4.00 AM

A-082 तेरी खामोश निगाहें 25.5.16—4.00 AM 

तेरी खामोश निगाहें कुछ कहना चाहती हैं 
उनको कहने दो 
तेरे चेहरे की उदासी कुछ सहना चाहती है 
उसको सहने दो 
तेरे ये जज्बात थोड़ा उमड़ना चाहते हैं 
इनको उमड़ने दो 
तेरी आँखों की नमी नम होना चाहती है 
इसे नम होने दो 
तेरे नीर भरे नयन शायद बहना चाहते हैं 
इनको बहने दो 


तेरे उलझते हुए गेसू थोड़ा उलझना चाहते हैं 
इनको उलझने दो 
तेरे काँपते हुए होंठ कुछ कहना चाहते हैं  
इनको कहने दो 
तेरा मन की तड़प तोहमत लगाना चाहती है 
इसको लगाने दो 
तेरे अंदर का जज्बा थोड़ी आज़ादी चाहता है 
इसको आज़ाद होने दो 
तेरे दिल के अरमान थोड़ा उड़ना चाहते हैं 
इनको उड़ने दो 

मत रोको अपने किसी भी अदब को 
हर अदब को आज मेरे पास आने दो 

गले लगाना चाहता हूँ हर अदब तेरा 
यही प्यार है उनको गले लग जाने दो 

थोड़ा ख़ुद से प्यार करो ऐतबार करो 
थोड़ा मुस्काओ ख़ुद का इज़हार करो 

थोड़ा ख़ुद को स्वीकार करो जाने दो 
ज़िंदगी स्वयं आ जाएगी उसे आने दो
…………………… उसे आने दो


Poet: Amrit Pal Singh Gogia “Pali”

Saturday, 2 July 2016

A-066 तन्हा जिंदगी में 3.7.16—6.15 AM


A-066 तन्हा ज़िंदगी में 3.7.16—6.15 AM 

तन्हा ज़िंदगी में साथ तुम्हारा था 
रुखसत हुए तो ज़िक्र तुम्हारा था 
आ जाओ अब और न बेसब्रा करो 
साथ निभाने का जज़्बा तुम्हारा था 

बेबाक ज़िंदगी में सब्र तुम्हारा था 
तुम हंसीं थे अख़लाक हमारा था 
फूल खिलते रहे हर एक एक पल 
खुशबू तेरी रही अंदाज़ हमारा था 

चहकते क़दमों की आहट तेरी रही 
खुशियाँ मीलों की प्यार हमारा था 
शबनम की चादर बिछा के बैठे रहे 
हर शबनम में भी ज़िक्र तुम्हारा था 

तेरे आने से बहारों में ज़िक्र आया 
फूलों की ज़ुबाँ पे नाम तुम्हारा था 
हर कली उठी तुम्हें आदाब करने 
मुस्कान व आफ़ताब तुम्हारा था 

रात चाँदनी चाँद की ठंडक ने मिल  
किया जो दीदार वह भी तुम्हरा था 
चाँदनी रात में तेरा मेरे करीब आना 
तेरी शिद्दत और हौंसला तुम्हारा था 

अब कहाँ हो ढूंढने से भी मिलते नहीं 
सपने संजोए पर इंतज़ार तुम्हारा था 
इंतज़ार करते हुए हम बिखर से गए 
थके हारे थे पर इश्तिहार तुम्हारा था 

तन्हा ज़िंदगी में तुम मेरे तस्सवुर थे
साथ निभाने का जज़्बा तुम्हारा था 
ज़िक्र कैसे करे “पाली” अब बता 
ज़िक्र-ए-आफताब ही तुम्हारा था 

रुख़्सत हुए तो ज़िक्र तुम्हारा था 
तन्हा ज़िंदगी में साथ तुम्हारा था 


Poet: Amrit Pal Singh Gogia “Pali”

Friday, 1 July 2016

A-136 मनमानी 2.7.16—7.13 AM


भड़की हुई घटा बहकता हुआ पानी है 
थोड़ी छींटा कसी थोड़ी सी मनमानी है 
बारिश का मौसम है रात भी सुहानी है 
हवा के शोर है बहकती हुई जवानी है 

मत छुओ तुम मुझमें अग्नि भड़कती है 
बदन गीला है मुझमें हवस सरकती है 
कोमल मेरा दिल और रात वीरानी है 
तेरा करीब आना भी सनम बेईमानी है 

तुम भी बड़े जिद्दी हो कि सुनते ही नहीं  
इतने भोले नहीं कि कुछ बुनते ही नहीं 
तेरे बिना रहना भी तो जानो नादानी है 
ऐसे वायदों से ही निखरी ज़िंदगानी हैं 

मत लो इम्तिहान तो मानते भी नहीं हो 
बदन टूट रहा है तुम जानते भी नहीं हो 
सब्र करो थोड़ा बस यही तो नादानी है 
छेड़ते रहते हो यही आदत बचकानी है

तेरे बिना मुझे भी राहत मिलती नहीं है 
कली भी बेसमय कभी खिलती नहीं है 
अँधेरा आने दो रोशनी करे निगरानी है 
इसने भी तो करनी ख़ुद की मनमानी है 

कैसे मैं सुनूँ तेरे दिल की आवाज़ को 
सुहाना मौसम व उसमें छिपे राज़ को 
हमारे अंतराल की यही तो कहानी है 
कुदरत की चाहत अग्नि भी बुझानी है 

मन मेरा भी हो रहा थोड़ा सा हरामी है 
चलो कर लेते हैं थोड़ी सी बेईमानी है 
तुम बेईमान बनो करो जो मनमानी है
वक़्त गुज़र जायेगा रात भी सुहानी है 


अमृत पाल सिंह 'गोगिया'

Poet: Amrit Pal Singh Gogia “Pali”

You can also visit my other blogs
Hindi Poems English Version: www.gogiahindienglish.blogspot.in
Hindi Poetry Book-“Meri Kavita Mera Sangam” Available at Snap Deal