Tuesday, 12 December 2017

A-115 अंतिम विदाई 18.06.15–4.07 AM

A-115 अंतिम विदाई 18.06.15–4.07 AM 

एक पल पहले ही ज़िंदगी मुस्कुराई थी 
तुम मेरी बाँहों में कितनी पास आई थी 

एक पल और दे देते तो हम मना लेते 
ख़ुदा से लकीरों में इजाफ़ा करा लेते 

इतने अकड़ गए हो कि अब क्या कहूँ 
तुम तो निकल गयी हो पर मैं कैसे रहूँ 

तेरी नासमझी से हम बहुत परेशान हैं 
तेरे लिए बेफ़िक्री ज़िंदगी से निदान है 

क्या हुआ तुमको सुनती भी नहीं हो 
कहाँ गई बातें अब बुनती भी नहीं हो 

नैनों के इशारे से कितने काम कराये 
नीर भी नहीं अब जो कुछ तो जताये 

ऐसे भी भला रूठ कर जाता है कोई 
मुख से कुछ तो बोल मरजानी मोई 

क्या कहूँगा लोगों से बनती नहीं थी 
तेरे-मेरे बीच तो कभी तनती नहीं थी 

सुधर भी गया हूँ और सुधर जाऊंगा 
पर यह बात तुमको मैं कैसे बताऊंगा 

कैसे रोकी दिल की धड़कन बताओ न 
थोड़ा गुर मुझे भी दो थोड़ा सिखाओ न 

मृत्यु शय्या पर पड़ी कैसे मुस्कुराती हो 
तुमको शर्म नहीं आती मुझे चिढ़ाती हो 

इतने रंग क्यों भरे थे तुमने ज़िन्दगी में 
अब कैसे रहूँगा ज़िंदगी की बन्दग़ी में 

ख़ुद तो सो गयी मुझको भी सुलाओ न 
सोने वाली वो खरी खोटी ही सुनाओ न 

Poet: Amrit Pal Singh Gogia “Pali”

You can also visit my other blogs
Hindi Poems
Hindi Poems English Version
English Poems
Urdu Poems
Punjabi Poems




Monday, 11 December 2017

A-118 आज कविता से 6.6.15—6.36 AM

A-118 आज कविता से 6.6.15—6.36 AM 

आज कविता से मेरी बात हुई है 
मिलकर थोड़ी सी जज्बात हुई है 

गिले शिकवों का हिसाब हुआ है 
सच भी थोड़ा यूँ बेनकाब हुआ है 

तुम कहती हो तुम शर्माती नहीं हो 
फिर हर बात क्यों बताती नहीं हो 

कौन सी बला जो तुम्हें रोकती है 
कहना चाहती हो पर झंझोरती है 

तुम्हीं ने कहा था रोज आया करो 
बाँहों में रोज़ाना तुम छिपाया करो 

अब कैसे मुझसे दूर रह पाओगी 
कम से कम इतना तो बताओगी 

शरमा लो शरमाने से क्या मिला 
आगोश में आकर देखो तो भला 

क्यों कर तड़पना है दिखाना है 
ये तरीका तो बहुत ही पुराना है 

रिश्तों की बावत हमने निभानी है 
आओ आज हमने कसम खानी है 


Poet: Amrit Pal Singh Gogia “Pali”



You can also visit my other blogs
Hindi Poems
Hindi Poems English Version
English Poems
Urdu Poems
Punjabi Poems






Thursday, 7 December 2017

A-081 तेरी आँखों में 18-4-15 --4.40 AM


A-081 तेरी आँखों में 18-4-15 --4.40 AM
तेरी आँखों में झील की गहराई है 
इसी में सारी दुनिया की ख़ुदाई है 
जब कभी मैं इसमें उतर जाता हूँ 
अतरंग विचारों में उलझ जाता हूँ 
किस तल की मैं तुझसे बात करूँ 
और कैसे मैं उसका इज़हार करूँ 
हर तल में एक ख़ूबसूरत नज़ारा है 
मंत्रमुग्ध किये देता इतना प्यारा है 

हवा के झोंके भी यहाँ खूब आते हैं 
मंद मंद बहते हैं बहा के ले जाते हैं
लाख कोशिश करो नहीं जाने की
नहीं मिलती विधि इनको मनाने की  


कैसी खुशबू जो बांधे चली जाती है 
कैसी अदा है जो इतना बलखाती है
कैसा झोंका है जो रोके रुकता नही
कैसी अँधेरी जो उड़ा के ले जाती है

यहाँ बादलों की दबिश भी भाती है 
इंद्रधनुष की आभा भी सज जाती है 
बारिश से अक्सर जो गुमां होता है 
अपनेपन का एहसास जवां होता है 
मिट्टी की ख़ुशबू जब यहाँ आती है 
सोंधी सोंधी सी भनक जग जाती है 
कोई हो के गया अभी ख़्याल करना 
दबे पावों निकलना न बवाल करना 

बहुत ही जल्दी चोट भी खा जाती है
सबकुछ भुला कर फिर मुस्कुराती है
बहुत सहनशीलता की परिचायक है
जैसे आगंतुक कोई बड़ा विनायक है 

फूलों की बगिया करती रहनुमाई है 
खूबसूरत डलिया भी सज आयी है 
फूलों फूलों का एक ऐसा वास्ता है 
जैसे मुस्काहट ज़िंदगी का रास्ता है 

अपनी धुन में हर कोई गुनगुनाता है
जो कहना चाहता वही कह पाता है 
टूटता मरता है फिर भी मुस्कुराता है 
फूल ही है जो बहुत कुछ सिखाता है
एक आहट है जो दबे पाँव आई है
कहना चाहती है पर कह न पाई है 
धीमी गति से मंद मंद मुस्कुराई है 
फिर उसकी आँखें नम हो आयी है 
जब एक कदम इसने भी उठाया है
उसने भी किसी को नहीं बताया है
नया भविष्य की उसने कल्पना की 
कुछ कहा है कुछ सुनने में आया है 

किस तल की मैं तुझसे बात करूँ 
और कैसे मैं उसका इज़हार करूँ 
हर तल में एक खूबसूरत नजारा है 
मंत्रमुग्ध किये देता इतना प्यारा है 


Poet: Amrit Pal Singh Gogia “Pali”


Tuesday, 5 December 2017

A-112 एक बार सनम 11-5-15--9.37 PM


A-112  एक बार सनम 11-5-15—4.13 AM 

एक बार सनम हम तेरी यादों में खो गए 
तन्हा क्या हुए तेरे आग़ोश में ही सो गए 

तुमने जो हमें अपना कहकर पुकारा था 
कितना हसीन सपना कितना प्यारा था 

कहाँ चली गयी तुम अब तक तो यहीं थी 
बहुत ढूँढा किया मगर क़िस्मत में नहीं थी 

आजू-बाजू भी हमने देखा सारा छान मारा
कोई मिला भी नहीं अब किसका है सहारा 

ख़ुदा को भी कर डाली मिन्नतें हमने हज़ार 
छोटा सा बच्चा हूँ, भाई सुन ले मेरी पुकार 

मत दिया करो तुम ऐसा सपनों का संसार
जिसमें इतनी ख़ुश्बू भी हो इतना हो प्यार 

आज के बाद गर वो मेरे सपनों में आएगी 
तेरी कसम वह फिर कभी लौट न पायेगी 

जब जाने न दूँगा तब बात समझ आएगी 
देखना तेरी नियत फिर कितना पछताएगी 

क्या हक़ तुम्हें उसे छीन कर ले जाने का 
तुमने ही दिया था यह हक़ है परवाने का 

जब छीन ही लिया तुमने मेरी दीवानी को
मेरे दर्द भी समझते, या थोड़ा परेशानी को 

तूने अपने तरीके से सजा तो सुनानी थी 
मुझे चुन लेते तो क्या होनी परेशानी थी 

जुदाई का दर्द भला कैसे सहा जाता है 
हो जाये कोई जुदा तो कैसे रहा जाता है 

अक्ल आ जाती तुमको भी सही ठिकाने 
फ़िदा हुए होते जब, रिश्ते पड़ते निभाने 

दर्द समझ आ जाता तुमको भी तब्बस्सुम 
तुम भी जुदा हुए होते उनसे भी कभी तुम 

अल्प विधी बिमारी बनी थोड़ी लाचारी थी 
तमन्ना बड़ी थी थोड़ी किस्मत की मारी थी 

अब एक इल्तज़ा है तुमसे सुन ए मेरे खुदा 
मतकर अपनों को तुम कभी अपनों से जुदा

सुना है कि जो तेरा दिल आये कर सकता है 
सुना है सब की सुनता है मदद कर सकता है 

बहुत समझता है न खुदा ख़ुद को फनकार 
कर सकता है तो कर मेरे सपने को साकार 

कर सकता है तो कर मेरे सपने को साकार 

Poet: Amrit Pal Singh Gogia “Pali”

I have created four independent blogs for convenience of the readers. 
Please visit and share
Hindi Poems 
Hindi Poems English Version
English Poems
Urdu Poems
Punjabi Poems












Saturday, 2 December 2017

A-106 अपने हाथों से 12.3.16—10.46 AM

 A-106 अपने हाथों से 12.3.16—10.46 AM  

अपने हाथों से तुझको रुख्सत किया 
फिर क्यों इंतज़ार है तेरे आने का 

सिलवटें हज़ार, पर हैं तो अपनी ही
फिर क्यों इंतज़ार है उनको मिटाने का 

हर साल मंजर आयेंगे, फूल भी खिलेंगे 
फिर क्यों  इंतज़ार है उनको रिझाने का 

पसीने से बेज़ार हो चुकी है ज़िंदगी 
क्यों फ़िक्र है ख़ुद को और थकाने का 

बेवफा तुम भी नहीं बेवफा हम भी नहीं
फिर क्यों इंतज़ार है रिश्ता भुलाने का 

जुदा होने का चुनाव भी हमने किया है 
फिर क्यों इंतज़ार है तेरे आने का 

प्यार तो हम अब भी करते हैं सनम 
फिर क्यों इंतज़ार है और जताने का 

Poet: Amrit Pal Singh Gogia “Pali”