Wednesday, 17 January 2018

A-349 केवल औरतें पढ़ें 18.1.18--5.27 AM

A-349 केवल औरतें पढ़ें  18.1.18--5.27 AM

हम कर रहे हैं एक ऐसी कविता अर्पित 
जो होगी शादी शुदा मर्दों को समर्पित 

शादी शुदा बीबी बात को समझ जाये
तो शायद मर्दों की ज़िन्दगी लौट आए 

पहले मेहरारू को यह बात हम बताएँ 
जब उसका इंसान घर लौट कर आए 

सबसे पहले आप थोड़ा सा मुसकायें
थोड़ी देर के लिए पराया समझ जाएँ 

मेहमानों की तरह अदब से पेश आएँ 
एक ग्लास पानी का प्यार से पिलाएँ 

फिर उनके साथ अदब संग बैठ जाएँ 
थोड़ा सा दिन का हाल कार्यक्रम पूँछें 

थोड़ा सुने और थोड़ा हाँ में हाँ मिलाएँ 
कभी कभी बीच में सिर को भी हिलाएँ

कुछ समझ न आए तो भी उनको बताएँ 
सब समझ आ गया कितनी हैं विपदाएँ

कितना झेल कर आए थोड़ा तरस खाएँ 
और थोड़ा मेज़बानों की तरह पेश आएँ 

उनको आरामगाह का रास्ता भी दिखाएं 
कर सको तो थोड़ा बच्चों को दूर भगाएँ 

अंकल थके हुए हैं थोड़ा उनको ये बताएं 
शोर शराबा नहीं करना उनको समझाएं 

थोड़ा जब आराम कर लें उनको उठाएं  
उनके सपनों के सफ़र का लुत्फ़ उठाएं 

उनको सोने के कपड़ों से अवगत कराएं 
जरुरत पड़े तो मेहमानों जैसा पेश आएं 

फिर उनको रात्रि भोज का आमंत्रण दें 
फिर मेहमानों की तरह खाना खिलायें 

खाने से जब संतुष्ट हो जाएं तो मीठा 
थोड़ा मीठा हो जाये शब्दों को दोहराएं 

जब भी वो घर आएं तो उनको ये बताएं 
आप भी तो मेहमानों की तरह पेश आएं 


Poet: Amrit Pal Singh Gogia “Pali”

You can also visit my other blogs
Hindi Poems English Version: www.gogiahindienglish.blogspot.in
Hindi Poetry Book-“Meri Kavita Mera Sangam” Available at Snap Deal







Sunday, 14 January 2018

A-347 रखो महफ़ूज़ 14.1.17–10.44

  A-347 रखो महफ़ूज़ 14.1.17–10.44

रखो महफ़ूज़ ज़ख़्मों को बहुत काम आएँगे 
अपने और ग़ैरों का फ़र्क़ तुमको समझाएँगे 
छेड़ो न इनको आतुर होते है दर्द दिखाने को 
थोड़ा भी उलझ गए तो बहुत नीर टपकायेंगे 

रखो महफ़ूज़ ज़ख़्मों को बहुत काम आएँगे 
कितना कमजोर कर देते हैं तुमको बताएँगे 
इनके रहते हुए तुम खुश भी नहीं रह सकते 
उदासी का हर एक सबब तुमको सिखायेंगे 

रखो महफ़ूज़ ज़ख़्मों को बहुत काम आएँगे 
अपनों को अपनों के करीब भी न रहने देंगे 
रिश्तों में दूरी परस्पर बना कर दिखलायेंगे 
आपको आप से छीन कर खुद छिप जायेंगे 

रखो महफ़ूज़ ज़ख़्मों को बहुत काम आएँगे 
ज़िंदगी का जीना हराम कर के दिखलायेंगे 
तमन्नाओं का गला घोटना भी खूब आता है 
ज़िन्दों को ज़िन्दा मुर्दा बता कर समझाएंगे  

रखो महफ़ूज़ ज़ख़्मों को बहुत काम आएँगे 
नर्क स्वर्ग का हिसाब भी यह ख़ूब रखते हैं 
खुद ही नर्क और कभी स्वर्ग बन ये जायेंगे 

बीच का रास्ता भी नहीं है खुद जी जायेंगे 

Poet: Amrit Pal Singh Gogia “Pali”

You can also visit my other blogs
Hindi Poems English Version: www.gogiahindienglish.blogspot.in
Hindi Poetry Book-“Meri Kavita Mera Sangam” Available at Snap Deal



Friday, 12 January 2018

A-346 बड़ी रूह से 11.1.18--7.30 AM

A-346 बड़ी रूह से 11.1.18--7.30 AM

बड़ी रूह से बरबस सजाये बैठे हैं 
तख़्त पर हर चीज़ लगाये बैठे हैं 
जिनको देख फ़िदा हो जाये यार 
हम वो हर तरतीब लगाये बैठे हैं 

हमने तो आँगन भी सजा रखा हैं 
मस्ती में नज़रों को गड़ा रखा हैं 
आना हैं आज मेरे हमदम यार ने 
हमने ठिकरी पहरा लगा रखा हैं 

बड़ी उम्दा है मेरी जान ए हमनशीं 
हम तो सोच के ही इतराये बैठे हैं 
कैसे गुजारें ये पल अब तू ही बता 
हम तो पल पल को सजाये बैठे हैं 

नज़रों को ड्योढ़ी पे लगाए बैठे हैं 
हाँथों में गुलदस्ते को उठाये बैठे हैं 
आई तो सही पर सिर्फ एक खबर 
आ नहीं सकते तिलमिलाये बैठे हैं 

पता नहीं क्या मज़बूरी रही होगी 
किस पतझड़ के भाव सही होगी 
कितने अरमानों को कुचला होगा 
कितनी बातों की बनी बही होगी 

न आओ मगर तुम सलामत रहो 
मेरे दिल में हो मेरी क़यामत रहो 
दिल का सकून जरुरी है जानम 
चाहे मुझ में रहो या खुद में रहो 

                   Poet: Amrit Pal Singh Gogia “Pali”

You can also visit my other blogs
Hindi Poems English Version: www.gogiahindienglish.blogspot.in
Hindi Poetry Book-“Meri Kavita Mera Sangam” Available at Snap Deal





Tuesday, 9 January 2018

A-345 इक तू है 10.1.18—5.03 AM


तुम हो जो मेरे अपने हो
यार कहूँ कि प्यार कहूँ
यार कहूँ तो धड़के जिया
प्यार कहूँ तो इक़रार करूँ 

जमघट वो बनाये बैठे हैं 
कैसे वो मुस्कुराये बैठे हैं 
ड्योढ़ी मैं कैसे पार करूँ 
तुमसे मैं कैसे प्यार करूँ 

तेरे बिना कुछ जँचता नहीं 
रंग बिना कुछ फ़बता नहीं 
कैसे भला स्वीकार करूँ 
तुमसे मैं कैसे प्यार करूँ 

तेरी बाँहों में मुझे सकूं मिले 
तेरे दिल में अपनी रूह मिले 
तेरी बाँहों का घेरा पार करूँ 
तेरे दिल पे सौ सौ वार करूँ 

तुम मेरे इतने करीब है 
खुद पे कैसे ऐतबार करूँ 
दिल करता बाँहों में ले लूँ 
नाचूँ गायूँ और प्यार करूँ 

सदियों से चलन आयी है 
सैयां है तो तन्हाई है 
रतिआ कैसे मैं पार करूँ 
तुमसे मैं कैसे प्यार करूँ 

क्यों न आलिंगनबद्ध होकर 
तेरे नयनों में विस्तार करूँ 
जी भर के नयनों से खेलूं 
जी भर के नयनां चार करूँ 

बारिश के इस मौसम संग 
जी भर के दुराचार करूँ 
अंग अंग मेरा टूट रहा 
भींगी चोली का मिज़ाज पढ़ूँ 

Poet: Amrit Pal Singh Gogia "Pali"


You can also visit my other blogs
Hindi Poems
Hindi Poems English Version
English Poems
Urdu Poems
Punjabi Poems





Wednesday, 3 January 2018

A-200 जरुरी तो नहीं 4.1.18--4.10 AM

A-200 जरुरी तो नहीं 4.1.18--4.10 AM

जरुरी तो नहीं कि 
हर ज़ख्म कपड़े से ढका जाये 
कुछ ज़ख्म दिखाने भी होते हैं 
ज़ख्मों की इतनी फ़िक्र न कर 
कुछ ज़ख्म जिलाने भी होते हैं 

कुछ नये होंगे कुछ पुराने होंगे 
कुछ छिपाने कुछ दिखाने होंगे 
तन्हाई में दम घुटने लगेगा जब 
उनके साथ ही निभाने भी होंगे 

कुछ दर्द छिपाने के लिए होंगे 
कुछ दर्द निशाने के लिए होंगे 
कुछ दर्द ऐसे जो अच्छे लगेंगे 
कुछ गले मिलाने के लिए होंगे 

दुनिया वालों ने जो ज़ख्म दिए 
उनकी भी अपनी ही फेहरिस्त है 
कुछ के हिसाब चुकता हो चुके 
कुछ के हिसाब चुकाने भी होंगे 

मलाल न कर ये बुरे नहीं होते 
अपनों में भी फ़र्क बता देते हैं 
अपनों में जो गैर छिपे होते हैं 
उनका मुखड़ा भी दिखा देते हैं 
                           "पाली"