Friday, 28 February 2020

A-493 ढोंग 22.2.2020--2.03 AM

बहुत कमाया बहुत खाया 
अब किसके लिए कमाना है। 
बृद्ध अवस्था अब जाग उठी 
अब किसको और जगाना है। 

राम-नाम का धन है थोड़ा 
इसको और बढ़ाना है। 
जिनसे थोड़ी रंजिश अब तक 
उस रंजिश को निपटाना है। 

बहुत निकल गया दिन हैं थोड़े 
ख़ुद को ये समझाना है। 
प्यार की महिमा घर-घर गूंजे 
उसको अब अपनाना हैं। 

इन्सां को तुम इन्सां समझो 
सबसे बड़ा ये तराना है। 
वयोवृद्ध अपने घर पर रहें 
उनके घर को सजाना है। 

माफ़ी माँगे अब सारे जग से 
दिल न किसी का दुखाना है। 
पाली अब तक बहु ढोंग रचा 
अब ढोंग से पल्ला छुड़ाना है। 

अमृत पाल सिंह 'गोगिया'

Wednesday, 26 February 2020

A 494 इंतज़ार 26.2.2020--8.00 AM

बड़ी मुद्दत से इंतज़ार कर रहे 
हम तुम्हारे चले आने का 
सचमुच आओ सपनों में 
आओ आकर हमें जगाने का 

रिवाज पुराना हो चला अब 
चिट्ठियों के आने जाने का 
वक़्त कहाँ मिलेगा तुमसे 
अब मिलने और मिलाने का 

तरसती निगाहें सूनी राहें 
तब भी खलकत के आने का 
सावन की बदरी भी आये 
और ठंडी फुहार के आने का 

बगिया में फूल खिले हों जब 
तब भवरों के मँडराने का 
ठंडी-ठंडी पुरवा चले और 
तेरा आकर सिमट जाने का 

दिल को थोड़ी ठंडक पहुँचे 
तुम्हारा फिर मिल जाने का 
'पाली' करेगा इंतज़ार भी 
उस वक़्त के बेवक्त आने का 

जिसमें आनन्द भरा होगा 
हँसने-खेलने व मुस्कुराने का 

 अमृत पाल सिंह 'गोगिया'

Tuesday, 21 January 2020

A-486 लम्हें 22.1.2020--8.08 AM



जब लम्हें भी आतुर हो सरकने लगते हैं 
तो कुछ छूटने का एहसास घना होता है 

क्या था मेरे एहसासों के तले दबा हुआ 
पता भी नहीं था मगर दर्द जवां होता है 

रिश्तों में आती दरार के देखकर सहसा
आँखें थोड़ी सी नमी दिल है कि रोता है 

रिश्ते की आड़ में ही रिश्ते भी निभाये है 
फिर कौन सा दर्द ज़ख्मों को संजोता है 

रिश्ते तो बने हैं उसी खुदाई की मर्ज़ी से 
तो फिर हम कौन हैं जो हर भार ढोता है 

पाँचों उँगलियों को भी उलझता देखा है 
फिर बंद मुट्ठी ही उनका जवाब होता है 

शुक्र है कि रिश्ते भी उसकी नियामत हैं 
अवर भी तो किसी के कन्धे पर रोता है 

छोड़ दे अहम इसने क्या दिया अबतक 
यह तो रिश्तों में मात्र दर्द ही संजोता है 

जब मैं चार कंधों पर ही सवार हो गया 
तब किसका मातम अब तू क्यों रोता है 

आओ आज को पहचानें कुछ इसकदर 
गिले-शिकवों से जो बुरा हाल होता है 

रिश्तों को खुदाई समझ कर पूजा करें 
देखा कैसे तरन्नुम का एहसास होता है 

अमृत पाल सिंह 'गोगिया'

Thursday, 16 January 2020

A-485 मैं भिखारी 17.1.2020--6.22 AM



मैं भिखारी तू भी भिखारी, 
भिखारी के हम जाये हैं 
दानी पुरुष का दावा करते 
ख़ुद से ख़ुद भरमाये हैं 

दीन दयाल का दावा झूठा 
बन गए हम सरमाये हैं 
कौन जात कौन पसरीचा 
हर डेरे से माँगत आये हैं 

कभी मंदिर तो कभी पीरों 
के मज़ार चाटते आये हैं  
चाहे हो झूठा साधु साध्वी 
गिड़गिड़ाते चले आये हैं 

गिरा हुआ नहीं हम सा और 
फिर भी हम इतराये हैं 
चल 'पाली' माँग ले माफ़ी 
अहम के घर से आए हैं 

ना कर बेक़द्री तू किसी की 
एक ही प्रभु के जाये हैं 
आओ मिल बैठें सब केवल 
प्रभु ही हमारे सहाय हैं 

अमृत पाल सिंह 'गोगिया'


Tuesday, 29 October 2019

A-123 फिज़ा 30.10.19--3.49 AM

तेरे बदन की ख़ुशबू जब फिज़ा में पसरती है
तू न मुझसे दूर, कहीं…दूर निकल जाया कर  
क़सम खुदा की कहीं कोई गुनाह न हो जाये 
तू मुस्कुरा, मग़र थोड़ी सी सम्भल जाया कर 

हम भी बेख़बर हो जाते हैं तुम्हें करीब पाकर 
करीब रहो, मग़र तू अपनापन न जताया कर 
तेरा बेवाक चले आना भी तो बहुत सुहाता है 
इतनी तहज़ीब के संग मेरे पास न आया कर 

तुम तो सदा मेरे अहसासों में बसी रहती हो 
बस केवल उनको ही अपना घर बनाया कर 
अपने घर में रहो शोख तितलियों की भांति 
दबे पाँव ख़िसक-ख़िसक के मत आया कर 

बिजली कड़कती है तो दिल थाम लेते हैं हम
तू अपने चेहरे से अपनी जुल्फें न हटाया कर 
तेरी राहों में हम एकदिन बेगुनाह मारे जायेंगे 
अपनी ज़ुल्फ़ों को हवा में यूँ न लहराया कर 

यह भी जानो कि मैं मौत से बहुत शर्मिंदा हूँ 
बस नज़रों के तीर मुझपर यूँ न चलाया कर
तेरी हर बात बेशक बिना शर्त मान लेता हूँ 
तू बात-बात पर शतरंज को न बिछाया कर  

बड़ा सकूँ मिलता है मुझे तेरी ग़ुलामी में बैठ 
बेशक़ सारी-सारी रात पाँव भी दबवाया कर 
तू तो नींद में भी बाकमाल हसीना लगती है 
बस नींद से परेशान होकर न उठ जाया कर 

'पाली' दीवाना है दीवाना रहेगा ताउम्र तेरा 
सच कहूँ तो तू इतनी न खिलखिलाया कर 
वरना बाँध लेंगे सदा के लिए तुझे बाहों में 
इस तरह चुपके से मेरे करीब न आया कर 

अमृत पाल सिंह 'गोगिया'

Saturday, 16 March 2019

A-449 परिंदा 17.3.19--3.34 AM


प्यार करो तो ऐसे जैसे एक परिंदा हो 
एक मर जाये दूसरा अभी भी ज़िंदा हो 
बैठा इंतज़ार में कि कब उठकर बैठेगा 
उसे लग रहा जैसे कि रूठ कर बैठा हो 

तड़पता भागता हो मदद माँगता फिरे 
कभी यहाँ पर गिरे कभी वहाँ पर गिरे 
होश उसे अपने सिंगार कपड़ों की नहीं 
वो तो खुदा से भी इंसाफ़ माँगता फिरे 

नहीं नसीब उसके लगता कोई मुक़ाम 
हर मुक़ाम पर नया मुक़ाम ढूँढता मिले 
थक हार कर जब गिर बैठा जिस ज़मीं 
वही ज़मीं भला कैसे आसमान से मिले 

गिरे ज़मीं पर तो आँसू भी पुख़्ता हो गये
अब तो वहीं मिलेंगे जहाँ आसमाँ मिले 


Poet: Amrit Pal Singh ‘Gogia’

Saturday, 9 March 2019

A-447 तेरा आँचल 8.3.19--7.57 AM

तेरा आँचल जो खिसका उड़ा ले गया 
मेरे होशो हवास निंदिआ भगा ले गया 
नज़र भी टिकी नहीं फ़िसलन बड़ी थी 
बदहवासी में कोई और मज़ा ले गया 
बताओ मुझे कोई क्या दे गया!

तेरी ज़ुल्फ़ों ने घेर ली कायनात सारी 
मुझसे ही दूर कोई मेरा जहां ले गया 
बदरिआ में ढूँढू कैसे मैं वस्ल की रात 
मैं ढूंढता रहा कि तुमको कहाँ ले गया 
बताओ मुझे कोई क्या दे गया!

तेरे होंठों के पहलुओं को बिखरता देख 
खनकती हंसी का राज राजदां ले गया 
हम तो तेरी हँसी के फव्वारों में खो गए
कोई हमसे हमारा अंदाजे बयां ले गया
बताओ मुझे कोई क्या दे गया!
तेरी उल्फ़त में उलझे-उलझे से रहे हम 
ऐसे में कोई सब्र का इम्तिहान ले गया 
हम भी मुसल्सल बहुत परेशानी में रहे 
रात की तन्हाई और इत्मीनान ले गया 
बताओ मुझे कोई क्या दे गया!

तय कर लिया जब कि सब्र से देख लें 
कमर का लचका सब्र को उड़ा ले गया 
सारा जहाँ बेअदब उमड़ रहा तमाशे को 
यह उनका उमड़ना मुझको कहाँ ले गया 
बताओ मुझे कोई क्या दे गया!

तेरे रसीले होठों ने मुझसे की है साजिश
मुआ मेरी ही जुबान से देख जुबां ले गया  
हम उलझे रहे मुसल्सल कि फिर आओगे 
हम चल दिए उसके संग वो जहाँ ले गया 
बताओ मुझे कोई क्या दे गया!

तेरी एक अंगड़ाई ने मुझे बेबस कर दिया 
मेरे मन का चैन बेबस कोई कहाँ ले गया 
रास्ता अब किसी सूरत और बचा ही नहीं 
हमने खुद ही कह दिया कि फलां ले गया 
बताओ मुझे कोई क्या दे गया!

Amrit Pal Singh ‘Gogia’