कुछ भी नहीं है तनिक न ठहरा
सूरज और आसमान का पहरा
चिड़ियों को भी मिली आज़ादी
प्रकृति का आलम देख सुनहरा
बिलख रही थी जो धरती माता
संकोच बड़ा था घाव था गहरा
दोहन प्रवृति भी सरल न होती
इंसान न होता ग़र इतना बहरा
नदियों के अन्दर आयी जवानी
कह न सकीं जो अपनी कहानी
उनकी व्यथा भला कौन बताता
उनका दर्द भी भला कैसे जाता
कैसे दिखायूँ अब अपना चेहरा
पाली शर्मिंदा है दुःख भी गहरा
पंछी जानवर ग़र नहीं वो खाता
कोरोना वायरस कभी न आता
अमृत पाल सिंह 'गोगिया'






