Thursday, 26 March 2020

A-504 कोरोना तांडव 25.3.2020-4.30 AM

आज पहली बार सुना हमने 
जिसमें कोई आवाज़ नहीं है 
चिड़ियों का चहचहाना देखा 
उसका कोई सुरताल नहीं है 

कोयल की कु-कू को देखा 
उसमें भी कोई अंगार नहीं है 
दिल में आया गाके उड़ गयी 
उसका जैसे घर-बार नहीं है 

कुत्ता भी अब किसपर भौंके 
दिखता अब किरदार नहीं है 
बिना नींद के वह भी न सोये 
लेकिन सच है बीमार नहीं है 

सकल सृष्टि खुशियां मनाये 
केवल इंसान हक़दार नहीं है 
हमने सबकुछ अपना बनाया 
सृष्टि का तो व्यापार नहीं है 

चींटी सहित हाथी को देखो 
क्या उनका परिवार नहीं है 
कितना देखो मिलजुल रहते 
क्या लगता कि प्यार नहीं है 

प्रदुषण भी कहाँ चला गया 
क्यों उसका आधार नहीं है 
जल में मछली सुन्दर उपवन 
क्या उसका अधिकार नहीं है  

क्यों न करे कोरोना तांडव 
जब सृष्टि से प्यार नहीं है 
सृष्टि ने इतना कुछ दिया 
और उसका आभार नहीं है 

अमृत पाल सिंह 'गोगिया'

Sunday, 8 March 2020

A-498 तमाशा 8.3.2020--9.29 PM

शहर में आग लगी और वो गुनगुना रहे हैं  
कुछ आंसू बहा रहे हैं कुछ मुस्कुरा रहे हैं  

यह कैसा रिश्ता मानव का जमहूरियत से 
किसी के पांव बेड़ी कुछ जश्न मना रहे हैं 

घर फूकने वाले आखिर क्या दिखा रहे हैं 
कि वो जीत गये या दूसरों को हरा रहे हैं 

जिनके घर आग लगी उनसे पूछो तो जरा 
उन पर हुए सितम से कितना कराह रहे हैं 

इंसान भी कितना अंधा हो चुका है नशे में  
अपने ही भाई का खून बहाते ही जा रहे हैं 
स्याह कालिख उड़कर जब पड़ी आँखों में 
राजनेता भी मगरमच्छ के आंसू बहा रहे हैं 

मत कर मग़रूर तू किसी जाति के होने का 
जाति धर्म ही तो है जो मानवता खा रहे हैं 

जहर बना था इंसान को बचाने के लिए 
अब इंसान ही इंसानियत से टकरा रहे हैं 

तुम कब तक तमाशा देखते रहोगे 'पाली' 
सब अपना-अपना मतलब ही सधा रहे हैं 

अमृत पाल सिंह 'गोगिया'

Monday, 2 March 2020

A-463 वस्ल की रात 9.9.19--4.01 AM

कर ले जो तुमने करना है जोगी 
अब तुझमें वैसी वो बात न होगी 

जब बरसा करते थे बिन बारिश 
अब वैसी वस्ल की रात न होगी 
सावन की वर्षा होती थी सुहानी 
अब ऐसी कोई बरसात न होगी 

जिसमें भींगा करते थे दो ज़िस्म 
अब ऐसी वो मुलाक़ात न होगी 
बादल की गर्जन क्या देखते हो 
लिश्कारे वाली भी बात न होगी 

अँधेरे में रोशनी जज़्ब हुई जाये 
उसमें जज़्ब की वो बात न होगी 
छिपकर जिसका लेते थे चुम्बन 
अब वैसी कोई बदज़ात न होगी 

वट-वृक्ष के बीच ठंड संग रहना 
इतनी किसी की बिसात न होगी 
चाँदनी भी तुमको एक टुक देखे 
इस दृश्य की कोई बात न होगी 

कर ले जो तुमने करना है जोगी 
अब तुझमें वैसी वो बात न होगी 

अमृत पाल सिंह 'गोगिया'

Sunday, 1 March 2020

A-497 गुड़ की डली 2.3.2020--1.45 AM

गुड़ की डली ज्यादा मीठी है 
किसी भी मिठाई से 
माँ की ममता ज्यादा भली है 
किसी भी आई से 

माँ का प्यार कितना रूखा है  
बुरा हो पिटायी से 
कीमत नहीं चुका सकते तुम 
सारी उम्र की कमाई से 

बहनों का प्यार तुम मत आंको 
पता लगता है विदाई से 
जब कलाई सूनी रह जाती है 
झगड़ों की रहनुमाई से 

बेटी कोई पराया धन नहीं है 
न जानो उसे जमाई से 
मान सम्मान इसका अपना है 
न बाँधो किसी कसाई से 

ब्याहना इसका कोई हल नहीं 
न डरो जग हंसाई से 
खूब नाम रोशन करेगी यह भी 
उड़ने दो इसे पढ़ाई से 

बीबी भी किसी की बहना है 
लाये हो तुम शहनाई से 
उसका अहं भी हो जाये तेरा 
तब होगी अपनी पराई से 

सर्दी कभी नहीं निकलती है 
बिना ओढ़े रजाई से 
मान सम्मान सब होते झूठे 
बिना प्यार अगवाई से 

अमृत पाल सिंह 'गोगिया'




Friday, 28 February 2020

A-493 ढोंग 22.2.2020--2.03 AM

बहुत कमाया बहुत खाया 
अब किसके लिए कमाना है। 
बृद्ध अवस्था अब जाग उठी 
अब किसको और जगाना है। 

राम-नाम का धन है थोड़ा 
इसको और बढ़ाना है। 
जिनसे थोड़ी रंजिश अब तक 
उस रंजिश को निपटाना है। 

बहुत निकल गया दिन हैं थोड़े 
ख़ुद को ये समझाना है। 
प्यार की महिमा घर-घर गूंजे 
उसको अब अपनाना हैं। 

इन्सां को तुम इन्सां समझो 
सबसे बड़ा ये तराना है। 
वयोवृद्ध अपने घर पर रहें 
उनके घर को सजाना है। 

माफ़ी माँगे अब सारे जग से 
दिल न किसी का दुखाना है। 
पाली अब तक बहु ढोंग रचा 
अब ढोंग से पल्ला छुड़ाना है। 

अमृत पाल सिंह 'गोगिया'

Wednesday, 26 February 2020

A 494 इंतज़ार 26.2.2020--8.00 AM

बड़ी मुद्दत से इंतज़ार कर रहे 
हम तुम्हारे चले आने का 
सचमुच आओ सपनों में 
आओ आकर हमें जगाने का 

रिवाज पुराना हो चला अब 
चिट्ठियों के आने जाने का 
वक़्त कहाँ मिलेगा तुमसे 
अब मिलने और मिलाने का 

तरसती निगाहें सूनी राहें 
तब भी खलकत के आने का 
सावन की बदरी भी आये 
और ठंडी फुहार के आने का 

बगिया में फूल खिले हों जब 
तब भवरों के मँडराने का 
ठंडी-ठंडी पुरवा चले और 
तेरा आकर सिमट जाने का 

दिल को थोड़ी ठंडक पहुँचे 
तुम्हारा फिर मिल जाने का 
'पाली' करेगा इंतज़ार भी 
उस वक़्त के बेवक्त आने का 

जिसमें आनन्द भरा होगा 
हँसने-खेलने व मुस्कुराने का 

 अमृत पाल सिंह 'गोगिया'

Tuesday, 21 January 2020

A-486 लम्हें 22.1.2020--8.08 AM



जब लम्हें भी आतुर हो सरकने लगते हैं 
तो कुछ छूटने का एहसास घना होता है 

क्या था मेरे एहसासों के तले दबा हुआ 
पता भी नहीं था मगर दर्द जवां होता है 

रिश्तों में आती दरार के देखकर सहसा
आँखें थोड़ी सी नमी दिल है कि रोता है 

रिश्ते की आड़ में ही रिश्ते भी निभाये है 
फिर कौन सा दर्द ज़ख्मों को संजोता है 

रिश्ते तो बने हैं उसी खुदाई की मर्ज़ी से 
तो फिर हम कौन हैं जो हर भार ढोता है 

पाँचों उँगलियों को भी उलझता देखा है 
फिर बंद मुट्ठी ही उनका जवाब होता है 

शुक्र है कि रिश्ते भी उसकी नियामत हैं 
अवर भी तो किसी के कन्धे पर रोता है 

छोड़ दे अहम इसने क्या दिया अबतक 
यह तो रिश्तों में मात्र दर्द ही संजोता है 

जब मैं चार कंधों पर ही सवार हो गया 
तब किसका मातम अब तू क्यों रोता है 

आओ आज को पहचानें कुछ इसकदर 
गिले-शिकवों से जो बुरा हाल होता है 

रिश्तों को खुदाई समझ कर पूजा करें 
देखा कैसे तरन्नुम का एहसास होता है 

अमृत पाल सिंह 'गोगिया'