Tuesday, 15 August 2017

A-307 ढूँढ रहा हूँ मतलब अब भी 15.8.17--1.49 PM

A-307 ढूँढ रहा हूँ मतलब अब भी  15.8.17--1.49 PM

ढूँढ रहा हूँ मतलब अब भी 
आज़ादी के नारों का 

किसका मतलब कहाँ रह गया 
जैसे खून बहा बन्जारों का 
रक्त रंजीत जब शहीद हुए 
क्या हुआ उनके परिवारों का 

ढूँढ रहा हूँ मतलब अब भी 
आज़ादी के नारों का 

रक्त रंजित जब शहीद हुए 
क्या हुआ माँ के राज दुलारों का 
उनकी व्यथा कौन सुने 
पापा के बच्चे प्यारे का 

ढूँढ रहा हूँ मतलब अब भी 
आज़ादी के नारों का 

हर बचपन रंग भरा करता था 
जोश उमंग हुआ करता था 
कौन सी पतवार किधर ले गयी 
क्या हुआ उन अँगारों का 

ढूँढ रहा हूँ मतलब अब भी 
आज़ादी के नारों का 

जिनकी जिंदगी छलनी हो गयी 
सिंदूर छिना हज़ारों का 
सूनी मांग की लाज़ कौन रखे 
क्या हुआ उत्तम विचारों का 

ढूँढ रहा हूँ मतलब अब भी 
आज़ादी के नारों का 

माँ का आँचल अब भी गीला 
सूखे नयन भ्रम दीदारों का 
दिल की धड़कन कौन बने 
क्या हुआ उनके प्यारों का 

ढूँढ रहा हूँ मतलब अब भी 
आज़ादी के नारों का 

शाषक बदले शाषन वही है 
राज हुआ केवल नमस्कारों का
सब भक्षक मिल खाये खाजा 
शोषण हुआ हज़ारों का 

ढूँढ रहा हूँ मतलब अब भी 
आज़ादी के नारों का 

Poet: Amrit Pal Singh Gogia 

Monday, 7 August 2017

A-306 अपना सफ़र 6.8.17-- 10.31 AM

A-306 अपना सफ़र  6.8.17-- 10.31 AM 

न तुझे पाने की तलब है 
न तुझे खोने का सबर है 
तेरी मोहब्बत का जिक्र 
मुझे तो इसका फ़ख़र है 

मैं जानता हूँ मुनासिब नहीं 
हर सहरा में ज़िक्र करना 
कभी अपने वादों की लड़ी 
कभी तुम्हारा फ़िक्र करना 

यह उम्मीदों का साया है 
हो जाता है फ़िक्र करना 
मोहब्बत की फ़ेहरिस्त है 
हो जाता है जिक्र करना 

तेरी मोहब्बत के आईने में 
चाहे मेरी तस्वीर अधूरी है 
वक़्त बुरा न आये तुझपर 
यह बात मुझसे जरुरी है 

मेरी तस्वीर का मुकद्दर भी 
गर तेरे आईने में लिखा हो 
उस आईने को भी तोड़ देना 
चाहे वो तेरी दीप शिखा हो 


Poet: Amrit Pal Singh Gogia “Pali”




Monday, 31 July 2017

A-305 बड़े बेवफ़ा निकले 1.8.17—4.16 AM

A-305 बड़े बेवफ़ा निकले 1.8.17—4.16 AM 

बड़ी बफा जता बड़े अदब के साथ
तुम बेवफ़ा होकर यूँ ही चल निकले 

हम तो देख रहे थे तबस्सुम का फूल 
मुझे सज़ा देकर यूँ तुम जब निकले 

नहीं भूल पायेंगे तेरे इस अदब को 
कितने बेबफ़ा हो कैसे चल निकले 

पता है नहीं रह पायोगे मेरे बिना तुम 
खुद को सज़ा दे कैसे यूँ चल निकले 

बहुत भरोसा था मेरे क़दमों पे तुमको 
किस निशाँ के पीछे तुम चल निकले 

हर ज़िरह मेरी तेरे लिए मुबारक थी 
फिर क्यों ख़फ़ा हो तुम चल निकले 

भरोसा किसी पर तो आता ही नहीं था 
फिर किस सहारे यूँ कैसे चल निकले 

बड़े नासमझ हो रिश्तों के मुताल्लिक 
कैसे नया रिश्ता ढूँढ कर चल निकले

ठोकरें खाकर अभी अभी तो सम्भले थे 
कैसे और ठोकरें खाने को चल निकले 

पता है बड़े नाज़ुक मिज़ाज हो तुम भी 
ढूँढ लेना कोई जो दग़ाबाज़ कम निकले 

कभी तलब हो फिर किसी तरन्नुम में 
शायद पुराना ही बफादार बन निकले 

Port: Amrit Pal Singh Gogia “Pali”

Sunday, 30 July 2017

A-303 मैंने खुदा से पूछा 25.7.17 9.00AM

A-303 मैंने खुदा से पूछा  25.7.17  9.00AM

मैंने खुदा से पूछा मेरे होने का सबब बता दे
खुदा मुझ से बोला असली चेहरा तो दिखा दे 

लाख कोशिश की असली चेहरे के मुतल्लिक 
सामने नहीं वो आता चाहे जन्नत ही लिवा दे 

दे दे मुझे वो लियाक़त चेहरा गुलाम हो जाये 
खुदा मुझसे बोला थोड़ा सच बोल के दिखा दे 

मेरे सच के पीछे भी मक्कारों की मंजिलें हैं 
उन मक्कारों से एक बार पीछा तो छुड़ा दे 

खुदा मुझसे बोला पापों की दुनिया है देखी 
एक दफा तू मुझसे उस दुनिया को मिला दे 

खुदा मुझसे बोला स्वार्थ को परे रख कर 
प्रेम की भाषा पढ़ एक रिश्ता ही निभा दे

यह कैसी सज़ा है जो मुझको दे रहा तू 
नुक्कर ही मुझे देदे मुझको तू छिपा ले 

मैं उलझता जा रहा हूँ तेरे जवाबों के घेरे 
मेरे ओछेपन से एक बार पर्दा तो हटा दे 

Poet: Amrit Pal Singh Gogia


Saturday, 29 July 2017

A-301 मेरे पास 15.7.17--10.10 PM

A-301 मेरे पास 15.7.17--10.10 PM

मेरे पास क्यों का जवाब नहीं है 
जिंदगी हक़ीक़त है ख्वाब नहीं है 

तेरी प्रतिबद्धता है मैं समझता हूँ 
तेरी इसी बात पर तो मैं मरता हूँ 

मेरी ही कमियाँ मैंने ही सुधारनी हैं 
बढ़ा चढ़ा कर बात नहीं बघारनी है 

जो मेरा झूठ है वही सच बोलना है 
रिश्तों को अहम से नहीं तौलना है 

जरुरत है अपने आप से मिलने की 
अपनी गलतियाँ खुद ही सिलने की 

बल चाहिए स्वयं को जानने के लिए 
जिंदगी का हर रंग पहचानने के लिए 

तुम बीच में आये तो फिसल जायूँगा 
फिर ये बात तुमको कैसे समझाऊँगा 

कुछ तो मेरी अपनी ही कमजोरियां है 
कुछ बन गयीं मुझसे मेरी ही दूरियां हैं 

मेरे पास क्यों का जवाब नहीं है 
जिंदगी हक़ीक़त है ख्वाब नहीं है 


Poet; Amrit Pal Singh Gogia “Pali”

Wednesday, 26 July 2017

A-302 कितनी हसीन हो 21.7.17 --9.57 AM

A-302 कितनी हसीन हो 21.7.17 --9.57 AM

"सूरज को दीया नहीं दिखाया जाता 
कितनी भी ज्ञानी हो जायूँ 
आपके तो आस पास भी नहीं"

किसी ने प्यार से बताया
पर हमने नहीं जताया

"हमने इसका जवाब कुछ ऐसे दिया"

तेरी इसी मासूमियत ने 
ले ली है ज़न्नत मेरी
तेरी इसी चेहरे ने 
मुझको है लुभाया 
पर हमने नहीं जताया

यह कहाँ से आया 
कुछ समझ नहीं पाया 
तुम कितनी हसीन हो 
यह तुमने नहीं फ़रमाया 
पर हमने नहीं जताया

मेरे दिल से पूछो 
तेरे होने का सबब 
यह वो रिश्ता है 
बन के ख़ुदा जो आया 
पर हमने नहीं जताया

दिल में बसे रहते हो 
बन के इक जोत तबस्सुम 
तेरी आने की तलब ने  
जितना भी सताया 
पर हमने नहीं जताया

अपने दिल के रिश्तों की 
इक हसीन दुनिया है
इनको निभाया तो जाना 
जो भी समझ आया
पर हमने नहीं जताया

तेरी एक एक पद्दचाप 
बन जाती है धड़कन 
न सुने तो बढ़ जाती है 
हो जाता है सफ़ाया 
पर हमने नहीं जताया

Poet: Amrit Pal Singh "Gogia"