Thursday, 28 December 2017

A-333 चाँदनी से प्यार 10.11.17--12.06 AM


A-333 चाँदनी से प्यार 10.11.17--12.06 AM 

अंधेरे को चाँदनी से ही प्यार हो गया 
शरद पूर्णिमा तलक इज़हार हो गया 
चाँदनी ने भी खुलकर इकरार किया 
आपसी झगड़ों से दरकिनार हो गया 

रात बिना चाँदनी कैसे सज पायेगी 
जीवन की नीहं कैसे वो रख पायेगी 
उसके बिना जीने का सार खो गया 
वो नहीं तो जीवन ही बेकार हो गया 

लगी नहाने रात हिचकोले ले लेकर 
लहरें भी उछलें उछालें कुछ ले देकर 
समुद्र के सीने गर्व से उभार हो गया 
जैसे जीवन का मानो उद्धार हो गया 

एक पल भी नहीं रह सकता तेरे बिन 
तेरे बिना जीना अब दुशवार हो गया 
अंधेरे को चाँदनी से ही प्यार हो गया 
शरद पूर्णिमा तलक इज़हार हो गया 


Poet: Amrit Pal Singh Gogia “Pali”

A-331 अश्क़ छू के निकले 7.9.17--6.44 AM

A-331 अश्क़ छू के निकले 7.9.17--6.44 AM

अश्क़ छू के जो निकले तेरे गालों को 
मुझे जलन होती मुझे मलाल होता है 
उसके पास इजाज़त है रोज़ आने की 
तेरा बुलाना मुझे कभी कभार होता है 

झुमके लपक कर तेरे गालों को छूएं 
झुमकों से उत्पन्न नया उन्माद होता है 
अकड़न तेरे झुमकों की सुभानल्लाह
आखिर मन हमारा तो विषाद होता है 

नाक जड़ी नथनिया का राज तुझपर 
जैसे कि राजा का द्वारपाल होता है 
दूर से ही खड़ा इतरा इतरा बात करे 
हमारा जीना दुभर बुरा हाल होता है 

तेरी कमरधन्नी लटके तेरी कमरिआ 
मत पूछो कि मेरा क्या हाल होता है 
तेरी कमर स्वांग लिपटे तो क्या कहूँ 
सौतन के आने जैसा बवाल होता है 

कर लो स्वांग थोड़ा करीब होने का 
मन अपने का शौर्य विशाल होता है 
तेरा भ्रम काफी है मेरे जीने के लिए 
खुशियों की पता नौनिहाल होता है 


Poet: Amrit Pal Singh Gogia “Pali”

You can also visit my other blogs
Hindi Poems
Hindi Poems English Version
English Poems
Urdu Poems
Punjabi Poems




A-330 यक़ीन हो चला है 29.10.17--8.08 PM

A-330 यक़ीन हो चला है 29.10.17--8.08 PM

मुझे यक़ीन हो चला है कि
वो आईने वाला इन्सान मैं नहीं हूँ 
क्यों कि वह कभी झूठ नहीं बोलता 
और मुझमें सच बोलने की हिम्मत नहीं है 

मुझे यक़ीन हो चला है कि
तुम मुझसे बेइन्तिहा प्यार करती हो 
नाराज़ होना इसका प्रमाण है 
ऐसा ग़ैर कभी नहीं कर सकते 

मुझे यक़ीन हो चला है कि
तुम मुझसे जुदा नहीं हो सकती 
जुदा होने के लिए झगड़ा जरुरी है 
तुम तो बिलकुल मौन हो जाती हो 

मुझे यक़ीन हो चला है कि
तुम मेरी ज़िंदगी की आखिरी साँस हो 
तुम्हारा लड़ना इस बात को दर्शाता है 
कि तुम मेरी कितनी फ़िक्र करती हो 

Poet: Amrit Pal Singh Gogia “Pali”


You can also visit my other blogs
Hindi Poems
Hindi Poems English Version
English Poems
Urdu Poems
Punjabi Poems






A-328 न रहे हम 24.10.17--9.04 AM

A-328 न रहे हम 24.10.17--9.04 AM

न रहे हम तो तुम कैसे बात करोगे 
कैसे मिलोगे और कैसे याद करोगे 
कैसे सुनाओगे क़िस्से व कहानियाँ 
कैसे भला तुम फिर इज़हार करोगे 

बातों का सिलसिला तो टूटता नहीं 
फिर भी तेरा पसीना तो फूटता नहीं 
कितनी अरमां दिल में छिपा रखे हैं 
उनके बारे भी कैसे तुम बात करोगे 

बहुत सारे दिल में अरमान भी होंगे 
अरमानों के बहुत फरमान भी होंगे 
फरमानों का जिक्र आ जाये अगर 

किससे भला कैसे तुम बात करोगे 

A-327 क्या ढूँढ़ते हो 23.10.17--8.30 PM

A-327 क्या ढूँढ़ते हो 23.10.17--8.30 PM

क्या ढूँढ़ते हो आँखों में वहाँ तुमको सजा रखा है 
कोई देख न ले तुमको पलकों में ही छुपा रखा है 

क्या ढूँढ़ते हो साँसों में इक माला सी बना रखी है 
तेरा आना जाना बना रहे ऐसी तदबीर बना रखी है 

क्या ढूँढ़ते हो बाँहों में तेरी तक़दीर संभाल रखी है 
पल पल की खबर रहे तुमको तदबीर बना रखी है

क्या ढूँढ़ते हो राहों में तेरे निशानों को सजा रखा है 
मिट जाये न निशां इसीलिए गलीचे से छुपा रखा है 

क्या ढूँढ़ते हो दिल में तुझको बरबस बसा रखा है 

मर जाऊँ तेरे बिना इसीलिए तुमको लिवा रखा है 



Poet: Amrit Pal Singh Gogia “Pali”

You can also visit my other blogs
Hindi Poems English Version: www.gogiahindienglish.blogspot.in
Hindi Poetry Book-“Meri Kavita Mera Sangam” Available at Snap Deal


A-323 मजबूरियाँ 14.10.17--6.55 AM

A-323 मजबूरियाँ 14.10.17--6.55 AM
कुछ तुम्हारी मजबूरियाँ रही होंगी  
कुछ हमने भी तो किए गुनाह होंगे 
कुछ बीती बातों की कसक होगी 
कुछ जज़्ब होकर हुए स्वाह होंगे 

न रख इतनी आग अपने सीने में 
बुझानी पड़े वो खुद के करीने से 
तबीयत अपनी ही नासाज़ होगी   
जिंदगी खुद की जालसाज़ होगी 

जुदाई ही तो मिलन का दस्तूर है 
नहीं पता लगता किसका कसूर है 
सिक्के के पहलुओं की कहानी है 
चिपके रहना व्यर्थ और बेमानी है 

हमने किया तुम भी स्वीकार करो 
ज़िन्दगी को यूँ न तुम ख़राब करो 
चन्द दिनों की कहानी पर मुनस्सर 

इस कहानी को यूँ न आबाद करो 



Poet: Amrit Pal Singh Gogia “Pali”



You can also visit my other blogs
Hindi Poems English Version: www.gogiahindienglish.blogspot.in
Hindi Poetry Book-“Meri Kavita Mera Sangam” Available at Snap Deal