Wednesday, 30 January 2019

A-434 तुम कौन हो 30.1.19--4.52 AM


अपने आप को ऊपर उठाओ तो तुम 
तुम कौन हो ख़ुद को बताओ तो तुम 
रास्ते ख़ुद ब ख़ुद खुलते चले जायेंगे
दुनिया की नज़रों में उठ जाओगे तुम 
अपने आप को ऊपर उठाओ तो तुम

एक मरतबा अपनी क़द को देखो तो 
कितने बड़े हो समझ भी जाओगे तुम 
तुम्हारी सोच ने तुमको जकड़ रखा है 
जो चाहोगे बस वही बन जाओगे तुम 
अपने आप को ऊपर उठाओ तो तुम

बड़ों से मुसल्सल गर इत्तेफ़ाक रखो 
कोई मसला नहीं समझ पाओगे तुम
उनके पैरों तले जन्नत शिकस्त होगी 
जन्नत को भी नसीब हो जाओगे तुम 
अपने आप को ऊपर उठाओ तो तुम

उनका अदब-अदब की इतलाह देगा 
गर सुनो अदब को मिल पाओगे तुम 
सोचो गर अदब तुम्हारे नसीब में हो 
क्या कुछ करके नहीं दिखाओगे तुम 
अपने आप को ऊपर उठाओ तो तुम

कवि-शायर ये लोग अच्छे नहीं होते 
इनको कभी नहीं समझ पाओगे तुम 
ज़हर उगलने की जो आदत होती है 
ज़हर पीकर शिवम् बन जाओगे तुम 
अपने आप को ऊपर उठाओ तो तुम

बड़ों और छोटों के बीच की जंग को 
वैसे तो कभी नहीं समझ पाओगे तुम 
यह जंग तो सिर्फ़ तजुरबों की ही है 
अपने अहं का मसला न बनाओ तुम 
अपने आप को ऊपर उठाओ तो तुम

दूरी बीच की तुरन्त स्वाहा हो जाएगी 
प्यार व सकून के संग रह पाओगे तुम 
थोड़ी सी जगह दे दो टाँगे पसारने की 
उनका मसला भी समझ जाओगे तुम 
अपने आप को ऊपर उठाओ तो तुम

क्या औलाद के दुश्मन हो सकते हो 
अगर हाँ तो नहीं समझ पाओगे तुम 
एक औलाद के क्या तात्पर्य होते हैं 
क़ामयाब होकर समझ पाओगे तुम 
अपने आप को ऊपर उठाओ तो तुम

Poet: Amrit Pal Singh ‘Gogia’

Sunday, 20 January 2019

A-431 मेरी कलम 20.1.19--3.11 AM


मेरी कलम भी बहुत बेचैन है आज 
मेरे हर्फ़ों को ज़रा संभलने तो दो न 
बिखर गये हैं गृहस्थी के बोझ तले
मुझे भी गृहस्थी से उबरने तो दो न 
मेरे दिल को ज़रा मचलने तो दो न 

कौन कहता है कि मैं शायर नहीं हूँ 
मेरे हरफ़ों को ज़रा सँवरने तो दो न 
दूध और पानी का लेखा भी करूँगा
हर्फों से दो हाँथ ज़रा करने तो दो न 
मेरे दिल को ज़रा मचलने तो दो न   

मैं बड़े-बड़े शायरों के बीच बैठा हूँ 
बज़्म को भी ज़रा संभलने तो दो न 
मेरी औक़ात का पता लग जाएगा 
शब्दों को मुझे ज़रा मढ़ने तो दो न  
मेरे दिल को ज़रा मचलने तो दो न   

तेरी रहगुज़र में हमने रात गुज़ार दी 
थोड़ा सा क़रीब मुझे रहने तो दो न 
तेरे हर सबब से वाकिफ़ हो जायूँगा 
हया भी आये तो उसे सहने तो दो न 
मेरे दिल को ज़रा मचलने तो दो न   

चाँद-तारों को गर परखना चाहते हो 
रात को भी आमद हो जाने तो दो न 
देखना भी इनके एक-एक इशारे को 
फिर इशारों को ज़रा थमने तो दो न  
मेरे दिल को ज़रा मचलने तो दो न   

इश्क़ आमादा है फ़िदा हो जाने को 
हुस्न को भी थोड़ा सँवरने तो दो न
हुस्न भी उभर कर जब सामने आये 
ओढ़नी को थोड़ा खिसकने तो दो न 
मेरे दिल को ज़रा मचलने तो दो न   

नाज़ नख़रे तेरे सभी सह लेंगे हम 
असमत को ज़रा निखरने तो दो न 
तेरी ख़ुशबू के चर्चे सरे आम होंगे 
कली को फूल ज़रा बनने तो दो न 
मेरे दिल को ज़रा मचलने तो दो न   

कौन कहता है रात अंधेरी होती है 
सूरज को ज़रा तुम ढलने तो दो न 
रात रोशन होगी सिल्मे सितारों से 
महफ़िल को ज़रा जमने तो दो न 
मेरे दिल को ज़रा मचलने तो दो न   

हर महफ़िल में शमआ रोशन होगी 
हुस्नों को जलवे बिखेरने तो दो न 
परवानों की नींद हराम हो जाएगी 
शमआ को भी ज़रा मचने तो दो न 
मेरे दिल को ज़रा मचलने तो दो न   

हर शक्स शराबी नज़र आएगा यहाँ 
जाम से जाम को खड़कने तो दो न 
एक-एक बूँद को पागल भी तरसेगा 
जाम की बोतल ख़त्म होने तो दो न 
मेरे दिल को ज़रा मचलने तो दो न   

सुबह हर कोई अपने होश में होगा 
बस नशे को ज़रा उतरने तो दो न 
क्या हुआ था किसे होश होगी अब 
उनके परों को ज़रा कुतरने तो दो न 
मेरे दिल को ज़रा मचलने तो दो न   

सारंगी की आवाज़ बेसुरी हो चली  
ढीली तार को ज़रा कसने तो दो न 
निकलेगी जो तान समा बदल देगी 
इसके सुर को भी निखरने तो दो न 
मेरे दिल को ज़रा मचलने तो दो न   

कौन कितना रोयेगा तेरी मैयत पर 
देखना है तो ख़ुद को मरने तो दो न 
मर कर देखो ज़िंदगी की हकीकत 
लोगों को स्वयं से मिलने तो दो न 
मेरे दिल को ज़रा मचलने तो दो न   

अश्क़ों को बहाकर भी क्या मिलेगा 
लोगों को ज़रा भावुक होने तो दो न 
ज़िंदगी का सत्र भी पूरा हो जायेगा 
श्वासों की माला बिखरने तो दो न 
मेरे दिल को ज़रा मचलने तो दो न   

गोगिया बता कितना मज़ा आता है 
नशे को दोबारा तुम चढ़ने तो दो न 
हिन्दी अंग्रेज़ी में तब्दील हो जाती है 
ज़ाम को चकमा ज़रा देने तो दो न 
मेरे दिल को ज़रा मचलने तो दो न   


Poet: Amrit Pal Singh ‘Gogia’


Monday, 31 December 2018

A-430 नववर्ष 1.1.2020--3.14 AM






किस नववर्ष की बात करते हो जिस पर तुम हर साल मरते हो 
वही है न जो हर साल आता है और सिर्फ ख़ुद को दोहराता है 

सूर्य भगवान से मिल कर पूछा कि उनको कैसा मज़ा आता है 
तो वो बड़े आशर्यचकित होकर बोले कि यह कैसे हो जाता है 

युग बीत गए पर मेरा एक वर्ष न आया यहाँ कैसे बन जाता है 
इसके लिए तो पुराना छोड़ना जरुरी है यहाँ कैसे ठन जाता है 

न मुझको छुट्टी मिले न बोनस बस यही विधि यही विधाता है
चक्र लगाता जाऊँ निरन्तर और मेरा तो बस इतना ही नाता है 

मैंने कुछ सोच-कर हवा से पूछा कि नया साल कैसे मनाती हो 
यह क्या होता है मुझे नहीं मालूम लगता तुम मनुष्य प्रजाति हो 

मेरा काम निरंतर जीवन देना है और एक पल भी विश्राम नहीं है 
मनुष्य को भी हर पल जीवन दिया पर इसका कोई नाम नहीं है 

ढूँढ लेता है नित्य नया बहाना नई खुशियों को ढूंढने की खातिर 
भूल जाता है कि अथाह जीवन मिला फिर भी  बनता है शातिर 

मैंने सोचा इन्सां से पूछूं तो एक भिखारी से ही मैंने पूछ लिया 
कौन सा नया साल बाबू, कम्बल दे दो और उसने रुख लिया 

यही प्रश्न जब मैंने किसी दरिद्र से पूछा बोला थोड़ा सोच के 
हम तो जीते जीवन की खातिर वह भी बिना किसी संकोच के 

एक नारी से पूछा जो रोज़ सुबह परिवार के लिए उठ जाती है 
पहले बोरिया बिस्तर समेटती नहाने से पहले ही थक जाती है 

क्या रखा है नये पुराने सब आधार हैं अलग-अलग किरदार के 
छोड़ कर देख कैसे मिले, बिना उम्मीद बिना किसी इंतज़ार के 

हर ख़ुशी तेरे अन्दर है मनाने को भला क्यों कहीं चला जाता है 
सहज़ स्वीकृती में मिले सारी ख़ुशियाँ क्यों भूल भला जाता है 

एक दूसरे के सुख दुःख को देखो मिल बाटों अपने मनुहार से 
नित्य नया वर्ष है जब भी मिल बैठो जब भी बैठो तुम प्यार से 

Poet: Amrit Pal Singh ‘Gogia’




Friday, 28 December 2018

A-428 तुम्हीं बताओ 25.12.18--10.48 PM


तुम्हीं बताओ क्यों कर तुम इतना सताते हो 

तुम क्या जानो जब बुलाकर नहीं बुलाते हो 
क्या गुजरती है  जब पास से गुजर जाते हो 
इम्तिहां लेते हो जब तुम मेरे नेक इरादों का 
कितना जुर्म करते हो व् कितना तड़पाते हो 

तब कहीं जाकर थोड़ा-थोड़ा करीब आते हो 
तुम्हीं बताओ क्यों कर तुम इतना सताते हो 

तन्हाई भी जब मुझको झिंझोड़ रही होती है
तेरा इंतज़ार आँखों को सिकोड़ रही होती है 
तेरे ख्यालों की झड़ी भी जब तड़प उठती है 
तब तो कहीं उम्मीद भी दम तोड़ रही होती है 

बात-बात में तुम मुझ पर एहसान जताते हो 
तुम्हीं बताओ क्यों कर तुम इतना सताते हो 

एक रात हम गहरी नींद में बेख़बर सो रहे थे 
सपने में सनम तेरी बाँहों में तुम्हारे हो रहे थे 
तुमने बताया कि यह तो महज दीवानगी है 
तुम तो  रिश्तों की आड़ में रिश्ता ढो रहे थे 

ऐसी बातें कर-कर के फिर भी मुस्कुराते हो 
तुम्हीं बताओ क्यों कर तुम इतना सताते हो 

एक रात छिपम-छिपाई में चाँद खो गया था 
घने बादलों के बीच कहीं लुप्त हो गया था 
बादल भी परेशान थे और अश्क़ ले आये थे 
उनको भी अच्छे लगते हो तुम इतना भाये थे

क्यों मुझसे दूर रहकर इतने खेल रचाते हो
तुम्हीं बताओ क्यों कर तुम इतना सताते हो 

Poet: Amrit Pal Singh Gogia


Thursday, 27 December 2018

A-429 ना बाजो 28.12.18--2.45 AM


अब के ना बाजो पायलिया 
मोरे कान्हा घर नहीं आओ रे 
जाके कारन निंदिया बिसारी 
आकर मोहे नहीं जगाओ रे 

अब के ना बाजो पायलिया 
मोरे कान्हा घर नहीं आओ रे  
जिसकी पदचाप से धड़के जीया 
आज कुछ नहीं धड़काओ रे 

अब के ना बाजो पायलिया 
मोरे कान्हा घर नहीं आओ रे  
जिसकी सुगन्ध करे मोहे आतुर 
आज आतुरता नहीं आओ रे 

अब के ना बाजो पायलिया 
मोरे कान्हा घर नहीं आओ रे  
जिसके आये जगत होए चंदा 
चंदा को कौन छिपाओ रे 

अब के ना बाजो पायलिया 
मोरे कान्हा घर नहीं आओ रे  
जिसके आवे संगीत त्वरित हो 
कोई धुन नहीं सुन पाओ रे 

अब के ना बाजो पायलिया 
मोरे कान्हा घर नहीं आओ रे  
जिसके बिना वीणा सूनी 
कोई सुर नहीं लगाओ रे 

अब के ना बाजो पायलिया 
मोरे कान्हा घर नहीं आओ रे  
श्याम वर्ण है जिसकी अंगिआ 
आज वर्ण नहीं भाओ रे 

अब के ना बाजो पायलिया 
मोरे कान्हा घर नहीं आओ रे  
अँखियन ठहरी और बरस गयी 
आकर चुप नहीं कराओ रे 

वो देखो आये मोरे कान्हा 
खूब पायलिया बाजो रे 
अखियाँ तरसी तरस गयी 
अब तो कान्हा साजो रे 
वो देखो आये मोरे कान्हा 
खूब पायलिया बाजो रे 

Poet: Amrit Pal Singh Gogia



Sunday, 23 December 2018

A-427 अधर 23.12.18--11.59 PM


तेरे अधरों पर अधर रखने की मैं बात कहूँ 
अपने होने की प्रक्रिया है या जज़्बात कहूँ 
अधरों से शुरु होता है ग़र हमारा ये रिश्ता 
इसको बंधन कहूँ या कि इसको प्यार कहूँ 

तुमसे रूबरू होते ही तुम्हारा हो जाऊँ अगर 
इसको मोहब्बत कहूँ पहली मुलाक़ात कहूँ 
नतीज़ा जो भी हो वह देखा जायेगा अंततः 
किस अंज़ाम तक जाने को ज़िद्दी बात कहूँ 

दिल की हर बात आज मैं कह देने वाला हूँ  
दूरी अब न सहूँगा तेरे संग ही रहने वाला हूँ 
तुम मेले में खो जाओ तो भी वो मेरा मुकद्दर 
ढूँढ लाऊँगा मैं बस इतना ही कहने वाला हूँ

क्यों कर मौक़ा दूँ मैं अब किसी मजबूरी को
क्यों मैं बल दूँ अब किसी ज़िस्मानी दूरी को 
अधर ही हैं दिल की हर बात को समझते हैं 
क्यों न इसकी मानूँ क्या पता यही जरुरी हो 


Poet: Amrit Pal Singh Gogia

Tuesday, 18 December 2018

A-426 माँ नहीं है 18.12.18--6.00 AM



माँ नहीं है पर माँ फिर भी आती है 
हर दुविधा में मेरा साथ निभाती है 
मेरे कष्टों में रह स्वयं कष्ट होकर 
अपना फ़र्ज़ भी निभा कर जाती है

माँ नहीं है पर माँ फिर भी आती है 

सपनों में लड़ती है डांट पिलाती है 
डांट पिलाकर खुद वो मुस्कुराती है 
मुझे वह अब भी बच्चा समझती है 
जब कि खुद तो दादी कहलाती है 

माँ नहीं है पर माँ फिर भी आती है

आँचल में छुपा कोई गीत गाती है 
न जाने शायद वह लोरी सुनाती है 
शायद वो कोई चुप का गीत होगा 
या चुप रहने का आदेश सुनाती है 

माँ नहीं है पर माँ फिर भी आती है 

अगर दिख जाये कभी उदास चेहरा
मुझे वह अपनी छाती से लगाती है 
प्यार से पुचकारकर मीठी लोरी से 
मुझे अगवा कर मुझको सुलाती है 

माँ नहीं है पर माँ फिर भी आती है 

मेरे हर कष्ट पर आँसू वो बहाती है 
हर कष्ट को हर के लाड लडाती है 
जब कभी भी मैं दुविधा में होता हूँ 
मेरी गुत्थियों का हल बन जाती है 

माँ नहीं है पर माँ फिर भी आती है 

Poet: Amrit Pal Singh Gogia