Tuesday, 7 November 2017

A-304 हंसीं रात 2.7.17--7.13 PM

A-304 हंसीं रात 2.7.17--7.13 PM 

मुबारक हो हंसीं रात जब हुई थी मुलाक़ात 
हर पल मुबारक था जब तू हुई थी जज़्बात 

बिना जुबाँ खुले जब हुई थी मुकम्मल बात  
तन्हा होकर सो गयी थी आगोश में उस रात 

न रहना पड़ा मझधार न किसी का इंतज़ार
थोड़ी सी बेक़रारी हुई बिला वजह हर बार  

घूँघट में छिप कर न करो कोई मन की बात 
उलझ न जायें हम कहीं हो न जाएं जज्बात 

सपनों को आने दो बन जाने दो उसे सौगात 
हमें भी मिल जाने दो होने दो कोई करामात 

ज़िक्र आ जाये तभी तो ख़ुशनुमा होंगे विचार 
मन में कहीं पीड़ा होगी खिलेंगे कमल हज़ार 

बन जाये करामात ज़िक्र आए कभी कभार
आज हो जाये मुलाक़ात न रहे कोई विचार 

सपनों को आज़ादी दो करो न कोई सवाल 
वरना रह जायेगा कहीं दिल में एक मलाल 


Poet: Amrit Pal Singh Gogia “Pali”

Monday, 6 November 2017

A-332 आँचल तेरा गीला 20.10.17--6.53 PM

A-332 आँचल तेरा गीला 20.10.17--6.53 PM

आँचल तेरा गीला सूख गया है दूध
बातूनी हलचल में भूल गया वजूद
न तू नर है न तू नारी दुविधा ये सारी 
दायित्व से बची है क़िस्मत की मारी

गृहणी करती थी हर जन की सेवा 
पता नहीं मिलता था कौन सा मेवा 
पर चेहरे पर रौनक होता था सकून 
अच्छा अच्छा हो एक ही था जनून 

बेटी को मिलता था बाप का प्यार 
ममता खिल जाती बन कर सिंगार 
भाई को मिलता राखी का त्यौहार 
बहन को मिलता सहेली का प्यार 

ख़ुशी और गम जिसका भी फेरा हो 
उसमें क्या तेरा हो और क्या मेरा हो 
नहीं फर्क था उस थाली के भाव में 
आज हम जी रहे उसी के आभाव में 

एक थाली ही खिला देती थी घर को 
एक बात रुला देती थी सारी जड़ को 
नहीं भूलते कभी खुशियों का वो मंझर 
मर्म सा एक स्पर्श होता सबके अंदर 

कहाँ गयी वो नन्ही सी राजदुलारी 
माँ की ममता व पापा की सचियारी 
लील गयी उसे इस ज़माने का धारा 
न रहा बचपन न रहा जज़्बात प्यारा 

Poet: Amrit Pal Singh Gogia “Pali”



Sunday, 5 November 2017

A-324 सावन की प्रेम कथा 16.10.17--2.55 AM

A-324-सावन की प्रेम कथा 16.10.17--2.55 AM

सावन की प्रेम कथा की कैसे अब मैं बात करूँ 
जलथल होकर बह जाये तो कैसे सम्वाद करूँ 
कभी धूप कभी छांव में रहने की तमन्ना उसकी 
ऐसे होने के उसके रंग से कैसे मैं परिहास करूँ 

हवा के थपेड़ों से वो लड़ती जाती सहती जाती 
खुद इतराती लगती प्यारी सबके मन को भाती 
उसकी आवारा गर्दी की कैसे अब मैं बात करूँ 
उनकी अँखियों में देखूँ या फिर आँखें चार करूँ 

मेरी छतरी संग उड़ती जाए कैसे मैं विवाद करूँ 
मैं थोड़ा संभल जाऊँ तभी तो मैं कोई बात करूँ 
तन मन से सपनों में आये तभी तो मनुहार करूँ 
नींद मुझे भी गर आ जाये तभी तो मैं दीदार करूँ 

तेरा मेरे सपनों में आ जाना मेरी विवश्ता रही है 
सपनों में तू आ ठहरे तो क्यों न तेरा मनुहार करूँ
बूँद बूँद कर भरे तलैया उफ़ान बन कर आये मैया 
तेरे वक्षस्थल को देखूँ या फिर तेरा मैं दीदार करूँ 

ग़लती मुझसे हो जाती है कैसे भला इंकार करूँ 
तेरी क़िस्मत में मैं नहीं हूँ कैसे तुझसे बात करूँ 
तेरी महिमा गाते गाते गला तो मेरा भी रुँध गया 
तू ही बता मैं कैसे भला तुमसे कोई सम्वाद करूँ 


Poet: Amrit Pal Singh Gogia “Pali”











Saturday, 4 November 2017

A-320 दर्द की तन्हाईयां 29.9.17--10.24 AM

A-320 दर्द की तन्हाईयां 29.9.17--10.24 AM

तुम क्या जानो दर्द की तन्हाईयां 
जब रिसने लगती है रुसवाइयां 
जब लहू लूहान होती हैं ज़िंदगी 
जब हरेक पल देता है दुहाईयां 

क्यों होता प्यार क्यों रुसवाइयाँ
क्यों होती रोशनी क्यों तन्हाईयां 
क्यों क़तरे ज़िस्म को स्पर्श करें 
क्यों करते लोग इतनी बुराईयां 

क्यों खुशियाँ ग़ायब होने लगीं 
क्यों किस्मत बाट जोहने लगी 
क्यों गुफ़्तगू इतनी परेशान हो
क्यों ज़िंदगी देख देख हैरान हो

क्यों अश्क़ तेजाब होने लगता है 
क्यों ख़ुशियों में डर झलकता है 
क्यों ख़ुशियों का ठिकाना नहीं 
क्यों ग़म किसी ने पहचाना नहीं 

मुस्कुराहट की लौ जल रही हो 
रोशनी भी कहीं थम सी रही हो 
जिंदगी दिखने लगे दो फाड़ में 
किस्मत भी फँसी उसी आड़ में 

यह कैसा रिश्ता सब अधूरा है 
कौन मिले कि लगे सब पूरा है 
ज़िम्मेवारी लेते ही निभा पयोगे 
वर्ना सारी उम्र सिर्फ पछ्ताओगे 


Poet: Amrit Pal Singh Gogia "Pali"

Thursday, 2 November 2017

A-095 बात यूँ आगे बढ़ी 15.3.16—6.18 AM

A-095 बात यूँ आगे बढ़ी 15.3.16—6.18 AM
अरमान उसके भी थे ख़्वाब मेरा भी था 
अदा उसकी भी थी शबाब मेरा भी था 

कदम सरकने लगे हथकंडे की तरह 
प्यार पनपने लगा सरकंडे की तरह 

आसमान भी जमीं पर झुकता गया 
कारवाँ हमारे ताल पर रुकता गया 

वक़्त गुजर गया बहते पानी की तरह 
खुशबू बिखर गयी रात रानी की तरह 

हम भी बेख़ौफ़ हुए नज़रें मिलाते रहे 
वो भी करीब आये थोड़ा शरमाते रहे 

इश्क़ ईमान था खुदा मेहरबान हुआ 
ढोल नगारे बजे वक़्त कद्रदान हुआ 

वक़्त हमसफ़र हुआ जज़्बा दिलों का 
प्यारा सफर रहा शिकवे व गिलों का 

तन्हाईयाँ कटने लगीं यादों के संग 
फूल खिलने लगे हर मौसम हर रंग 

मेरी कविता आज भी यूँ ही आती है 
कभी खुले दिल और कभी शर्माती है 

कभी रूठती है रूठ कर भाग जाती है 
खुद ही मान जाती और चली आती है 

कभी ढोल बजाती और मुझे डराती है 
कभी लड़ती है कभी गले लग जाती है 

मेरी कविता आज भी यूँ ही जाती है
मेरी कविता आज भी यूँ ही आती है

Poet: Amrit Pal Singh Gogia “Pali”

Saturday, 28 October 2017

A-329 क्यों कर छिपना है 27.10.17--1.40 PM

A-329 क्यों कर छिपना है 27.10.17--1.40 PM

क्यों कर छिपना है क्या छिपाना है मुझे 
तू मेरी तक़दीर है यही तो बताना है मुझे

तेरे चेहरे पर कैसी शर्म और हया होगी 
एक एक कर सबकुछ दिखाना है मुझे 

तू दिखती है शम्मआ यह बुझे न कभी 
बेशक़ बनना पड़े गर परवाना न मुझे 

तन्हा हुआ है मुकद्दर भी आबाद करूँगा 
यह करिश्मा भी कर के दिखाना है मुझे 

दावे कितने हैं सच्चे नहीं समझ पाओगे 
कितना प्रतिबद्ध हूँ मैं ये दिखाना है मुझे 

मेरी रहबर बनी थी अब मेरा प्यार है तू 
एक पल भी कटता नहीं जताना है मुझे 

यह सच ये है कि आखिरी इंतज़ार है तू 
इस इंतज़ार के नतीजे तक जाना है मुझे 

आ जाओ बैठ जाओ मेरे सानिघ्य होकर 
कुछ मौन होकर संकेतों से बताना है मुझे 

यह अंतिम विदाई है जान ले तू पाली अब 
कोई नहीं अपना सब झूठ है बताना है मुझे 

Poet: Amrit Pal Singh Gogia “Pali”




Thursday, 26 October 2017

A-326 अपनी अपनी फ़ितरत 20.10.17--9.49 AM

A-326 अपनी अपनी फ़ितरत 20.10.17--9.49 AM

अपनी अपनी फ़ितरत बनी अपना अपना फ़साना है 
किसी ने ज़हर पीते जाना किसी ने ज़हर पिलाना है 

ज़हर छुपा के क्या करना किसी काम नहीं आना है 
मन जहरीला हो जाये तो क्या पीना और पिलाना है 

किसी को नफ़रत प्यारी किसी का प्यार आभारी है 
कोई नशे में मश्ग़ूल रहेगा किसी को नाम खुमारी है 

बिना हम के जिया जाए तो बने सुन्दर अफसाना है 
हम के साथ जिया जाये यह किस्सा बहुत पुराना है 

उस जहर की बात है जिससे अलविदा कहलाना है 
गीले शिकवे दोनों की बातें तो केवल एक बहाना है 

आशा तमन्ना तो रहेंगी अपेक्षा को दूर चले जाना है 
जीने का एक ही दस्तूर है सुनना सुनते चले जाना है 


Poet: Amrit Pal Singh Gogia “Pali”