Tuesday 26 December 2017

A-272 मत रोको मुझे 24.7.16—8.15AM


A-272 मत रोको मुझे 24.7.16—8.15AM
मत रोको मुझे आज बरस जाने दो 
अपने आगोश में खिसक जाने दो 
दो जिस्म हैं मगर एक जान हैं हम 
हम दोनों को आज क़रीब आने दो 

मुद्दत से इंतज़ार है जिस बहार का 
बल खाती पवन रुख इज़हार का 
सावन की घटा आज छा जाने दो 
उसको भी अपनी जुल्फें लुटाने दो 


पवन रुख अठखेलियाँ करे तो करे 
अपने वादों के संग उलझ जाने दो 
दूर गगन तक जाने का वादा किया 
उनको अपनी मरजी तक जताने दो 

क्रोध उनका टूटे उनको चिल्लाने दो 
दुनिया तमाशा देखे चल दिखाने दो 
झक झोरने दो उसको हर टहनी को 
ताण्डव नृत्य अपना उसे दिखाने दो 

गुस्सा पवन का उसको दिखाने दो 
जब तक चाहे आज बरस जाने दो 
शांत हो जाये जो मन उसका कहीं 
चुपके चुपके उसे खिसक जाने दो 

शांति पाठ का हवन भी हो जाने दो 
पवन को भी मंद मंद मुस्कुराने दो 
ज़िंदगी भी मोहताज़ इसी सबक में 
रुक जाओ सब्र को सज़ग आने दो 


Poet: Amrit Pal Singh Gogia “Pali”

No comments:

Post a Comment